Numerology: अंक शास्त्र, ज्योतिष की एक ऐसी विद्या है जो व्यक्ति के बारे में बहुत से खुलासे करती है। अगर ये पता करना है कि व्यक्ति का व्यवहार कैसा होगा और वो किस क्षेत्र में अपना करियर बनाएगा तो इसके लिए जन्मतिथि के जोड़ से निकले मूलांक की सहायता ली जा सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी तारीखों में जन्में हुए लोगों के बारे में बताते हैं जो दिमाग से काफी शार्प होते हैं और ये काफी जिम्मेदार प्रवत्ति के होते हैं।
मूलांक 6
जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होता है। ये लोग काफी जिम्मेदार प्रवत्ति के होते हैं।
ऐसा होता है व्यक्तित्व
- मूलांक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से होता है और ये ग्रह लोगों के जीवन में प्रेम, सद्भाव, सौंदर्य और एकता लेकर आता है।
- मूलांक 6 के जातक स्वभाव से काफी जिम्मेदार, रचनात्मक और बुद्धिमान प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें लोगों के साथ घुलना-मिलना पसंद होता है और यह हर तरह की स्थिति में आसानी से एडजस्ट हो जाते हैं।
- ये लोग देखभाल में काफी माहिर होते हैं। ध्यान चाहे खुद का रखना हो या फिर किसी और का यह सभी की अच्छी तरह देखभाल करते हैं।
- इनका स्वभाव काफी रचनात्मक–कलात्मक होता है, यही कारण है कि सुंदर चीज इन्हें प्रभावित करती है।
- इन लोगों की पर्सनैलिटी काफी अट्रैक्टिव होती है, जिसकी वजह से यह लोगों को अपनी और आसानी से आकर्षित कर लेते हैं। अपनी अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी के साथ ये लोग फ्लर्ट करने में भी माहिर होते हैं।
- इस मूलांक के लोगों की एक बुरी आदत यह है कि यह काफी हद तक अपने सभी कामों के लिए दूसरों पर डिपेंड होते हैं। ये हर समस्या का समाधान करने में सक्षम होते हैं लेकिन फिर भी ये उसका समाधान नहीं कर पाते।
- इन जातकों की आर्थिक स्थिति की बात करें तो वह अच्छी रहती है और यह अपनी पसंदीदा चीजों पर दिल खोलकर खर्च करना जानते हैं।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →

