करोड़ों में खेलते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, पलट देते हैं परिवार की किस्मत

Numerology

Numerology: अंक शास्त्र एक ऐसी विद्या है जो व्यक्ति के जन्म तिथि के अंकों के आधार पर काम करती है। जन्मतिथि के जोड़ से जो अंक निकलता है वह व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में कई बातें बताता है। महज एक अंक के जरिए व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में सब कुछ पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों के बारे में बताते हैं जिनका मूलांक सात होता है।

मूलांक 7 के जातकों की विशेषताएं

मूलांक 7 के जातक किस्मत के बेहद ही धनी होते हैं और ये जिस क्षेत्र में हाथ डालते हैं, उसमें इन्हें सफलता हासिल होती है। काफी बुद्धिमान होते हैं और बचपन से ही इनमें मेहनत करने का गुण होता है। अगर यह कोई काम अपने हाथों में लेते हैं तो उसे पूरा करके ही मानते हैं।

होते हैं भाग्यशाली

अंक शास्त्र के मुताबिक मूलांक 7 के जातकों की किस्मत बचपन से ही धन के मामले में अच्छी होती है और इन पर कुबेर देव की कृपा बनी रहती है। जमीन जायदाद और धन संपत्ति के मामले इनके लिए हमेशा शुभ साबित होते हैं। यह काफी लकी होते हैं और जीवन की हर परिस्थिति में भाग्य इनका भरपूर साथ देता है।

नहीं पसंद होता हस्तक्षेप

इस मूलांक के जातक विचारशील और स्वतंत्र विचारों के होते हैं। ये अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना पसंद करते हैं। किसी के दबाव में आकर काम करना इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है और कोई इन्हें किसी बात के लिए निर्णय सुना है या अपनी बात इन पर थोप दे, यह ऐसा बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। इन्हें अपने काम में बेवजह दूसरों का हस्तक्षेप पसंद नहीं होता।

परिवार के लिए लकी

ये जातक खुद तो जन्म से भाग्यशाली होते ही है लेकिन जिस परिवार में इनका जन्म होता है यह वहां का भी भाग्य पलट कर रख देते हैं। इनका जन्म होने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। घर में सुख समृद्धि आने के साथ धन की वर्षा होने लगती है और जो परेशानियां चल रही थी धीरे-धीरे उनका समाधान निकलने लगता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews