खुद को श्रेष्ठ मानते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, किस्मत हमेशा देती है इनका साथ

Numerology

Numerology: जिस तरह से किसी भी व्यक्ति की राशि उसके जीवन और भविष्य के बारे में बहुत सी बातों का खुलासा करती है। इस तरह से ग्रह नक्षत्र की चाल के आधार पर व्यक्ति की जन्म तिथि से निकलने वाले मूलांक के जरिए भी बहुत सी बातों का खुलासा होता है। अंकों के बिना व्यक्ति के जीवन की कल्पना मुश्किल है क्योंकि यह हमारे जीवन चक्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अंक शास्त्र ज्योतिष की एक प्रमुख शाखा है जिसमें जन्मतिथि के आधार पर एक से नौ तक के अंकों का उल्लेख दिया गया है जो किसी न किसी ग्रह से जुड़े हुए हैं। हर ग्रह का अपना एक अंक है और यह ग्रह अपने मूलांक के जातक पर दिशा और दशा के हिसाब से असर डालता है। आज आपको मूलांक 4 के जातकों के बारे में बताते हैं।

मूलांक 4

जिन लोगों का जन्म महीने की 4, 13 और 22 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 4 कहलाता है। जब आप इन तरीकों को जोड़ेंगे तो उसका उत्तर आपको चार ही मिलेगा और यही इनका मूलांक कहलाता है। मूलांक 4 का संबंध राहु ग्रह से माना गया है व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है।

ऐसा होता है व्यक्तित्व

  • मूलांक 4 के जातक थोड़ा घमंडी किस्म के होते हैं। इन्हें लोगों से मिलना जुलना बहुत कम पसंद होता है और ये अपने आप में रहना पसंद करते है।
  • ये लोगों में विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने की खूबी मौजूद होती है।
  • ये जातक चतुर और कूटनीतिज्ञ होते हैं और उनकी ये क्वालिटी इन्हें क्षेत्र में सफलता दिलाती है।
  • मूलांक चार के जातकों को अपने जीवन में कई तरह के उतार चढ़ाव का सामना भी करना पड़ता है।
  • यह अपने करियर में इंजीनियर, तकनीकी विशेषज्ञ, प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिज्ञ और व्यापारी बनते हैं और खूब सफलता कमाते हैं।
  • काम के मामले में यह लोग थोड़े लापरवाह होते हैं और मन लगाकर किसी भी काम को अच्छी तरह से एक ही बार में नहीं कर पाते।
  • इन लोगों की पर्सनैलिटी काफी ज्यादा अट्रैक्टिव होती है यही कारण है कि यह एक नहीं बल्कि कई रिश्तों में आते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews