बार-बार प्रेम में पड़ते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, लंबे समय तक नहीं चलता इनका रिश्ता

Numerology

Numerology: हर राशि और अंक की अपनी विशेषता होती है इसके बारे में जानकारी ज्योतिष द्वारा पता की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का उल्लेख है लेकिन इन राशियों के अलावा व्यक्ति की जन्म तिथि भी उसके जीवन के कई तरह के राज का खुलासा करती है। अंक शास्त्र में नवग्रह से जुड़े हुए अंकों का उल्लेख दिया गया है। इन अंकों के सहारे व्यक्ति के बारे में सब कुछ पता किया जा सकता है। आज हम आपको अलग-अलग तारीखों में जन्मे कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताते हैं जो अपने जीवन में एक से ज्यादा रिलेशनशिप में रहते हैं।

अंक ज्योतिष पूरी तरह से अंकों पर काम करता है और इसमें व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर मूलांक निकाले जाते हैं। मूलांक प्राप्त करने के लिए व्यक्ति की जन्म तिथि के अंको को जोड़ा जाता है। जब जन्म तिथि क्या अंक जोड़े जाते हैं तो 1 से 9 तक का कोई अंक प्राप्त होता है। यह अंक नवग्रह से जुड़े हुए हैं जो व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालते हैं।

मूलांक 4

जिन लोगों का जन्म महीने की 4, 13 और 22 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 4 कहलाता है। आज हम आपको इन तारीख को मिलो जन्मे लोगों के बारे में बताते हैं।

ऐसा होता है स्वभाव

  • मूलांक 4 के लोगों की बात करें तो यह स्वभाव से काफी अच्छे होते हैं।
  • इन लोगों को दोस्ती करना काफी पसंद होता है और इनकी मिलनसारिता की वजह से इनके काफी सारे दोस्त बन जाते हैं।
  • इन लोगों के प्रेम संबंधों की बात करें तो यह एक से अधिक लोगों से रिलेशनशिप में रहते हैं।
  • वैसे तो इनका स्वभाव काफी अच्छा होता है लेकिन दिखावे और धोखे की वजह से इनके रिलेशनशिप कमजोर पड़ जाते हैं।
  • जब ये पार्टनर के सामने दिखावा करते हैं या फिर उससे झूठ बोलने लगते हैं तो उनके रिश्ते में कड़वाहट आ जाती है और कभी-कभी यह टूटने की कगार पर पहुंच जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews