चुटकियों में पूरे होते हैं इन तारीखों में जन्में लोगों के काम, हर जगह मिलता है भाग्य का साथ

numerology

Numerology: हर व्यक्ति की राशि की तरह उसकी जन्मतिथि उसके बारे में बहुत कुछ बताती है। जिस तरह से ज्योतिष में राशियों का उल्लेख है उस तरह से अंक शास्त्र में जन्मतिथि के आधार पर मूलांकों का उल्लेख दिया गया है। यह मूलांक 1 से 9 तक होते हैं जो नौ ग्रहों से जुड़े हुए हैं। इन्हीं की स्थिति के आधार पर व्यक्ति के जीवन में पड़ने वाले प्रभाव के बारे में पता किया जाता है।

अंक शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति का जीवन पता करने के लिए केवल उसकी जन्म तिथि के अंकों का जोड़ लगाना होता है। जन्मतिथि के अंकों को आपस में जोड़ने के बाद जो अंक निकल कर आता है वही मूलांक कहलाता है। अंक शास्त्र में बताए गए मूलांक के जरिए व्यक्ति के जीवन के बारे में सब कुछ पता किया जा सकता है। आज हम आपको ऐसे लोगों के बारे में बताते हैं जिनका किस्मत हमेशा साथ देती है और उनके बड़े से बड़े काम चुटकियों में पूरे हो जाते हैं।

मूलांक 7

आज हम मूलांक 7 के जातकों के बारे में बात कर रहे हैं। जिन जातकों का जन्म महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक सात कहलाता है।

ऐसा रहता है भविष्य

  • अंक शास्त्र में दिए गए उल्लेख के मुताबिक मूलांक 7 के जातकों को हमेशा किस्मत का साथ मिलता है।
  • यह अपनी जिंदगी में गंभीर होना पसंद नहीं करते हैं और मस्त मौला तरीके से अपना जीवन जीना पसंद करते हैं।
  • इनकी किस्मत इतनी जोरदार होती है कि बहुत कम मेहनत में भी यह बेहतरीन सफलता हासिल कर लेते हैं।
  • भाग्य प्रबल होने की वजह से यह कभी भी अपने जीवन में परेशानियों का सामना नहीं करते हैं। परेशानियां चाहे कितनी भी क्यों ना आ जाए यह उनसे बाहर आ ही जाते हैं।
  • इनकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहती है और यह धन संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करते।
  • मेहनत के दम पर यह अपने जीवन में सारी सुख सुविधाओं को प्राप्त करते हैं।
  • ये परिवार और दोस्तों का पूरा साथ देते हैं और कभी किसी जरूरतमंद की मदद करने में पीछे नहीं हटते।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews