पहली मुलाकात में दीवाना बना लेते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, व्यक्तित्व में होता है गजब का आकर्षण

Numerology: अंक शास्त्र में कुल 9 अंकों का वर्णन दिया गया है। 0 से 9 तक के ये अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। ग्रहों की चाल ही व्यक्ति के जीवन का संचालन करती है। नया साल शुरू होने वाला है, जो कुछ मूलांक के जातकों के लिए बहुत शुभ साबित होने वाला है।

आज हम आपको मूलांक 6 के जातकों के बारे में बताते हैं। नया साल इन जातकों को बहुत लाभ देने वाला है। मूलांक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से है जो सुख समृद्धि, धन और वैभव का कारक माना जाता है। लोगों का जन्म महीने की 6, 15 और 24 तारीख को होता है उनका मूलांक 6 कहलाता है और उनके स्वामी ग्रह शुक्र ही होता है।

कैसा होता है व्यक्तित्व

मूलांक 6 के जातक दिखने में काफी आकर्षक होते हैं। इनकी पर्सनैलिटी इतनी ज्यादा अट्रैक्टिव होती है कि कोई भी पहली ही बार में इनका दीवाना हो जाता है। यह घूमने फिरने के शौकीन होते हैं और नई-नई जगह की यात्रा करना इन्हें अच्छा लगता है।

इन चीजों के शौकीन

मूलांक 6 के जातकों की रुचि कलात्मक क्षेत्र में ज्यादा होती है। सबसे खास बात यह है कि यह लोग खुशमिजाज प्रवृत्ति के होते हैं और हर तरह की स्थिति में खुश रहने का कारण ढूंढ लेते हैं। यह खुद तो खुश रहते ही है अपने साथ आसपास के लोगों को भी खुश रखते हैं।

इन क्षेत्रों में कमाते हैं नाम

यह कलात्मक चीजों से जुड़ाव महसूस करते हैं इसलिए यह ड्राइंग, पेंटिंग, मीडिया, एंकरिंग, एक्टिंग, सिंगिंग, डांसिंग, फैशन डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में खूब नाम कमाते हैं। व्यापारिक क्षेत्र में भी इनकी रुचि रहती है और यह लाभ भी प्राप्त करते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews