2024 में इन तारीखों में जन्में लोगों पर रहेगी शनि की दृष्टि, जिंदगी में होगी उथल-पुथल, करें ये उपाय

numerology

Numerology: जिस तरह से ज्योतिष शास्त्र व्यक्ति के जीवन के बारे में सब कुछ बताता है उसे तरह से अंक शास्त्र भी व्यक्ति के जीवन के सभी तरह के रहस्यों का खुलासा करता है। इसकी मदद से आराम से व्यक्ति का करियर, फाइनेंशियल लाइफ और प्रेम तथा वैवाहिक जीवन पता किया जा सकता है। अंक शास्त्र मुख्य रूप से व्यक्ति की जन्मतिथि पर काम करता है। इसके लिए व्यक्ति की जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर मूलांक और भाग्यांक निकाले जाते हैं। जब भी महीने की किसी तारीख को जोड़ा जाता है तो उनसे प्राप्त होने वाला भाग्यांक और मूलांक 1 से 9 तक के अंक होते हैं। अंक शास्त्र में भी एक से नौ तक के अंकों का उल्लेख दिया गया है जो नौ ग्रह से संबंधित है। हर भाग्यांक का संबंध किसी एक ग्रह से है जो व्यक्ति के जीवन पर असर डालता है।

साल 2024 शुरू हो चुका है और अगर अंक शास्त्र के मुताबिक इसका मूलांक जाए तो यह आठ निकल कर आएगा। नंबर आठ का संबंध शनि ग्रह से होता है और यही कारण है कि साल 2024 कुछ लोगों के लिए शुभ और कुछ लोगों के लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आया है। चलिए आज आपको बताते हैं कि वह कौन से अंक हैं जिन्हें इस साल थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मूलांक 1

जिन लोगों का जन्म महीने की 1,10, 19 और 28 तारीख को हुआ है उन्हें साल 2024 में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। अगस्त के महीने में आपको काफी सारे उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं और आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है। परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है इसलिए संयमित व्यवहार करना होगा। आप जो काम कर रहे हैं उसमें रुकावट आ सकती है। धन संपत्ति और शेयर मार्केट में बिल्कुल भी निवेश न करें क्योंकि इससे आपके काम बिगड़ सकते हैं।

करें ये उपाय

अगर आप इस साल शनि के बुरे प्रभावों को कम करना चाहते हैं तो आपको कुछ आसान से उपाय करने होंगे। आपको हर शनिवार को शनि देव की आराधना करने के साथ भगवान भोलेनाथ और हनुमान जी की आराधना करनी होगी। शनि चालीसा का पाठ कर शनि मंत्र का 108 बार जप करें। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए मंदिर में जाकर सरसों के तेल में काला तिल डालकर दीपक जला दें। अगर आप हनुमान जी की आराधना करते हैं तो आपको शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलेगी।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews