
Numerology: अंक ज्योतिष व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर उसके बारे में कई बातों का खुलासा करता है। व्यक्ति का व्यवहार कैसा होगा, वो आगे चलकर किस क्षेत्र में काम करेगा साथ ही उसे भविष्य में किन चीजों का सामना करना है, शारीरिक बनावट, शिक्षा, आर्थिक स्थिति कैसी होगी यह सारी बातें आसानी से अंको की गणना के आधार पर पता लगाई जा सकती है।
अंक शास्त्र में वैसे तो सभी तरह के अंकों का कुछ ना कुछ मतलब बताया गया है, लेकिन व्यक्ति के जीवन के बारे में गणना मुख्य रूप से शून्य से नौ के मूलांक के आधार पर की जाती है। जन्मतिथि के आधार पर होने वाली गणना व्यक्ति के जीवन में आने वाले शुभ और अशुभ परिणाम के बारे में भी बताती है। जिनके बारे में जानकर वो अपने भविष्य के लिए बेहतर प्लानिंग बना सकते हैं। आज हम आपको मूलांक 1 के जातकों के बारे में बताते हैं कि यह किस तरह के होते हैं। इनमें विशेषता क्या होती है और इन्हें भविष्य में क्या चुनना चाहिए।
पर्सनैलिटी
मूलांक 1 के जातक दिखने में काफी आकर्षक होते हैं और इनकी नजरें काफी तेज होती है। इनके चेहरे पर लालपन नजर आता है, जो इन्हें रौबदार बनता है। इनकी आवाज सुनने में कड़क और भारी किस्म की होती है।
व्यक्तित्व
यह जातक रचनात्मक प्रवृत्ति के होते हैं और हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हैं। यह हर काम को योजना स्वरूप देने के बाद ही आगे बढ़ते हैं और उसे शिद्दत और ईमानदारी से पूरा करते हैं।
करियर
करियर के प्रति यह लोग काफी सीरियस होते हैं और बेहतरीन तरीके से अपना भविष्य संजोना चाहते हैं। आगे जाकर यह लोग इंजीनियर, डॉक्टर, पायलट, लेखक या फिर सरकारी नौकरी के क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी के पद पर काबिज होते हैं।
स्वभाव
मूलांक 1 के जातक खुले और बड़े दिल के होते हैं और उनके अच्छे व्यवहार के चलते यह लोगों के दिलों में खास जगह बनाते हैं। किसी भी कम को करने के प्रति जुनून इनमें कूट-कूट कर भरा होता है और यह अनुशासन प्रिय होते हैं। इनका शानदार व्यक्तित्व और व्यवहार इन्हें समाज में उच्च मुकाम पर पहुंचाता है।
निजी जिंदगी
यह लोग अनुशासनात्मक स्वभाव के होते हैं, जिसके चलते यह दिखने में कठोर नजर आते हैं लेकिन अंदर से बहुत ही नरम होते हैं। इन जातकों की लव लाइफ काफी अच्छी होती है और लोग इनकी और आकर्षित होते हैं। ये अपने पार्टनर के साथ पूरी तरह से ईमानदारी से पेश आते हैं।
Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

