मेष राशि के जातक भावनाओं पर रखें नियंत्रण, ये करेंगे संपत्ति की खरीदी, देखें 22 दिसंबर का राशिफल

Rashifal

Rashifal 22 December: ज्योतिष में जिन 12 राशियों का उल्लेख किया गया है उनका कोई ना कोई स्वामी ग्रह होता है। ग्रह स्वामी और अन्य ग्रह जब अपनी चाल बदलते हैं तो व्यक्ति के जीवन में भी बदलाव आता है। 22 दिसंबर को शुक्रवार का दिन है जो मां लक्ष्मी को समर्पित किया गया है। माता लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति का भाग्योदय होता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि शुक्रवार का दिन किस व्यक्ति के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष

अब समय आ चुका है कि आप अपने अंदर छिपी हुई शक्ति को पहचाने। आपको संदेह और भ्रम हो सकता है लेकिन इसे अपने ऊपर हावी न होने दें। अपने विचारों को काबू में रखें और अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहें।

वृषभ

आपका प्रेम संबंधों की बात करें तो आज आप ईमानदारी के साथ अपने पार्टनर के साथ बातचीत करेंगे। अपनी फिलिंग्स को छुपाने की कोशिश ना करें बल्कि पार्टनर के सामने इजहार करें। अपने लक्षण को पहचान कर अब आपको यह तय करना है कि आपका वर्तमान काम फिलहाल सही है या नहीं और अगर आपको यह उपयुक्त नहीं लगता तो इसे बदल दें। धन का प्रयोग सोच समझकर करें।

मिथुन

किसी भी चीज में समझौता बिल्कुल ना करें। लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग में आने वाली बाधाओं से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि उनका डटकर सामना करें। निवेश पर विचार करने के लिए बेहतरीन समय है।

कर्क

आपके जीवन में नई चुनौतियों का आगमन होगा लेकिन डटकर इसका सामना करने के लिए तैयार रहें। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकाल कर कुछ क्रिएटिव ट्राई करने के बारे में सोचें। नए लोगों के साथ नेटवर्क क्रिएट करने के लिए ये समय अच्छा है। धन संबंधी मामलों को लेकर सावधान रहें।

सिंह

कार्यक्षेत्र में उथल-पुथल मची रहेगी। धन संबंधी परेशानी हो सकती है। प्रेमी के साथ अनबन की स्थिति बन रही है लेकिन बातचीत से सब कुछ अच्छी तरह से सुलझा लें।

कन्या

आप पर काम का बहुत दबाव बना रहेगा। कामों को पूरा करने के लिए आपको थोड़ा ज्यादा समय देना पड़ सकता है। जो लोग बैंकिंग और वित्त के क्षेत्र में है उन्हें थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। छात्रों को तरक्की मिलेगी।

तुला

आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए खर्च सोच समझकर करें। व्यापार का विस्तार करने के बारे में फिलहाल ना सोचे तो अच्छा होगा। छोटे-मोटे संक्रमण और एलर्जी आपको परेशान कर सकती है।

वृश्चिक

इन जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में आपको अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। बड़े वित्तीय निर्णयों पर विचार करने के लिए यह समय उत्तम है। सीनियर और सहकर्मी में आपकी प्रोडक्टिविटी को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे लेकिन किसी की बहकावे में न आएं।

धनु

आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। पुराने रिश्तो में चल रहा मनमुटाव खत्म होगा। जो लोग व्यवसाय के क्षेत्र में है उनकी मुलाकात नए पार्टनरों से होगी और उनसे की गई डील आपको आगे चलकर फायदा पहुंचाने वाली है। नौकरी से आपको बेहतर आय होगी जिसे आप सही जगह निवेश करेंगे।

मकर

पार्टनर के साथ आप अपना दिन अच्छी तरह से गुजारेंगे। कुछ जातक रिश्तो को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के बारे में भी सोच सकते हैं। कुछ दोस्तों को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। आपको अच्छी खबर मिलेगी और आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

कुंभ

जो लोग बीमारी का सामना कर रहे थे उन्हें अब इससे निजात मिलेगा। जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। यह जातक आज प्यार में पड़ सकते हैं। फिलहाल आज जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं उसमें आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है।

मीन

मीन राशि के जातकों को नौकरी में वेतन वृद्धि मिल सकती है जो इनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। धन की आवक बढ़ने से उनकी लाइफस्टाइल में परिवर्तन आएगा। यह लोग आज संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों के लिए आप धन का दान भी कर सकते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews