Numerology: दिमाग से तेज और शातिर होते हैं इस भाग्यांक के जातक, किस्मत हमेशा देती है इनका साथ

numerology

Numerology: अंक शास्त्र ज्योतिष की एक ऐसी शाखा है जिसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पूरी तरह से व्यक्ति की जन्म तिथि के अंकों पर काम करती है। अंक तिथि के जरिए निकाले जाने वाले मूलांक के आधार पर इसमें गणना की जाती है। अंक शास्त्र में अगर किसी व्यक्ति के जीवन के बारे में कुछ पता लगाना हो तो जन्मतिथि के अंकों की ग्रह नक्षत्र की चाल के साथ गणना कर पता लगाया जा सकता है। व्यक्ति की जन्म तिथि से निकले हुए अंक उसके बारे में बहुत कुछ बताते हैं। चलिए आज हम आपको ऐसे लोगों के बारे में बताते हैं जो दिमाग से बहुत तेज होते हैं।

मूलांक 6

जिन जातकों का जन्म महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 कहलाता है। इन लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। शुक्र का प्रभाव इन जातकों को बहुत खूबसूरत बनाता है।

किस्मत वाले

शुक्र ग्रह को वैभव देने वाला ग्रह कहा जाता है। इस बात का असर इन जातकों पर देखने को भी मिलता है। इनकी किस्मत बहुत अच्छी होती है और कम मेहनत के बाद भी इन्हें हर क्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल होती है।

दृढ़ संकल्पित

ये जातक अपने लक्ष्य को लेकर बहुत गंभीर होते हैं। अगर एक बार कोई काम इन्होंने हाथ में ले लिया तो ये जब तक उसे पूरा नहीं करते हैं, इन्हें शांति नहीं मिलती है। ये निर्धारित किए हुए लक्ष्य को पूरा करने के बाद ही दम लेते हैं।

सफलता

ये जातक जीवन में बहुत कम परेशानियों का सामना करते हैं। अगर ये किसी कारोबार में हाथ डालते हैं तो इन्हें उसमें तरक्की प्राप्त होती है। इनका कारोबार शुरू होते ही ये ढेर सारी सफलता हासिल करते हैं।

दिमाग से तेज

ये जातक दिमाग से बहुत तेज होते हैं और अपनी बुद्धिमानी के बल पर हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। क्षेत्र चाहे कोई सा भी हो इनका टैलेंट हमेशा इनके काम आता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews