E-Pind Daan Gaya: घर बैठे-बैठे गयाजी में करें पितरों का तर्पण, शुरू हुई बुकिंग, जानें कितना आएगा खर्च

गयाजी में पितरों का तर्पण करने का विशेष महत्व माना गया है। देश विदेश से लोग यहां पहुंचकर अपने पितरों की मोक्ष की कामना करते हैं। अब घर बैठे बैठे भी यहां कर्मकांड करवाया जा सकेगा।
E-Pind Daan

E-Pind Daan Gaya: हिंदू धर्म में पितृपक्ष का काफी महत्व माना गया है। यह वह समय है जब हम अपने पितरों का तर्पण करते हैं और उनके मोक्ष के लिए पूजन अर्चन किया जाता है। आने वाले 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक गयाजी में पितृपक्ष के मेले का आयोजन भी किया जाने वाला है। पितरों के तर्पण के लिए गयाजी एक प्रमुख तीर्थ स्थल के तौर पर प्रसिद्ध है। यहां देश-विदेश से लोग अपने पूर्वजों की मोक्ष की कामना लेकर कर्मकांड करने के लिए पहुंचते हैं। बड़ी संख्या में आने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए अब पर्यटक विभाग ने ई पिंडदान ऐप तैयार किया है। इसकी सहायता से घर बैठे पिंडदान किया जा सकेगा।

जानकारी के मुताबिक ई पिंडदान के लिए व्यक्ति को 23000 रुपए का शुल्क देना होगा। इसके बाद वह सारा कर्मकांड करवाया जाएगा जो लोग गयाजी में आकर करते हैं। पर्यटन निगम की वेबसाइट पर इस पैकेज को लॉन्च कर दिया गया है। पैकेज के लॉन्च होने के बाद विदेश से इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

कैसे होगा कर्मकांड

ई पिंडदान ऐप के माध्यम से बुकिंग करने वाले लोगों से विष्णुपद मंदिर में धार्मिक प्रक्रियाएं करवाई जाएगी। इसके बाद अक्षयवट, फल्गु नदी पिंडवेदी पर कर्मकांड करवाया जाएगा। जो शुल्क लिया जा रहा है, उसमें पूजन सामग्री, पंडित, गयापाल पुरोहित और अन्य पुरोहितों की दक्षिणा सम्मिलित है। पूरे कर्मकांड की तस्वीर और वीडियो भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

शुल्क की जानकारी

इस एप्लीकेशन पर लगने वाले मूल शुल्क की बात करें तो ये 21500 है। इसके अलावा 1429 रुपए पर्यटन निगम सेवा शुल्क ले रहा है और इसमें 71 रुपए जीएसटी के तौर पर जोड़े गए हैं। इस तरह से कुल मिलाकर खर्च 23000 रुपए हो रहा है। पर्यटन विभाग द्वारा वेबसाइट पर एप्लीकेशन पर बुकिंग की जानकारी और शुल्क जमा करने के लिए खाते का विवरण जारी कर दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews