आज से पितृ पक्ष की शुरुआत, करें ये 4 उपाय, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट

पितृ पक्ष को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। अगर आप पितरों की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इस दौरान कुछ उपाय कर सकते हैं।
Pitru Paksha 2025

पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2025) का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व माना गया है। यह पितरों को समर्पित किया गया ऐसा दिन है जो 15 दिनों की अवधि का होता है। इस दौरान अलग-अलग तिथियां पर पितरों का धूप ध्यान और तर्पण किया जाता है। आज यानी 7 सितंबर से इसकी शुरुआत हो रही है।

अब 15 दिनों तक पितरों के श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे अनुष्ठान देखने को मिलेंगे। धार्मिक मान्यताओं की माने तो ऐसा कहा जाता है कि इन दिनों में पितृ धरती पर आते हैं और अपने परिवार के लोगों पर आशीर्वाद बरसाने का काम करते हैं। आज पितृपक्ष की पहली रात है ऐसे में अगर आप कुछ उपाय करते हैं तो अपने दुखों का अंत कर सकते हैं।

पितृ पक्ष में करें ये उपाय (Pitru Paksha 2025)

पीपल के नीचे दीपक

हिंदू धर्म में वैसे भी पीपल के वृक्ष का काफी महत्व माना गया है। पितृपक्ष के दौरान पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना बहुत शुभ माना गया है। ऐसा कहते हैं कि इस पेड़ में पितरों का वास होता है। रात के समय अगर पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाया जाए तो व्यक्ति को पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है।

कौए और कुत्तों को भोजन

रात में जब आप भोजन करने बैठ रहे हैं उससे पहले इस थाली में पितरों का भोजन अवश्य निकालें। अब आपको इस भोजन को कौवा या कुत्ते को खिला देना है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक पितृ इसी रूप में भोजन ग्रहण करते हैं। अगर उन्हें भोजन कराया जाए तो घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं रहती।

पितरों का ध्यान

रात को सोने से पहले सच्चे मन से अपने पितरों का ध्यान करें। आपको उनसे अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगनी होगी। उनसे आशीर्वाद मांगेंगे कि आपके जीवन में सुख शांति बनी रहे। यह बहुत ही आसान लेकिन शक्तिशाली उपाय है।

दक्षिण दिशा में दीपक

घर की दक्षिण दिशा में पितरों का वास होता है। पितृपक्ष के दौरान रोजाना इस दिशा में दीपक जलाकर रखें। आपको यह दीपक सरसों के तेल का जलाना है और इसे पितरों को समर्पित करना है। ऐसा करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और वह हमें आशीर्वाद देते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews