बच्चों को दें ये पॉपुलर नाम, बहुत यूनिक हैं इनके अर्थ, देखें लिस्ट

हर माता पिता अपने बच्चों को सबसे सुंदर नाम देने के बारे में सोचते हैं। अगर आप सकारात्मक अर्थ वाले यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं तो हम प्यारे नामों की लिस्ट लेकर आए हैं।
Popular Baby Name

बच्चों के नाम हर माता-पिता सबसे अलग और सुंदर रखना चाहते हैं। इसके लिए वह जब भी नामकरण करने के लिए जाते हैं तो ऐसे नाम की तलाश करते हैं जिनका कोई खूबसूरत सा अर्थ निकलता हो। बच्चों के आने के बहुत पहले से ही उनके सुंदर नाम की तलाश की जाने लगती है।

आधुनिकता के इस दौर में हर कोई अपने बच्चों के लिए मॉडर्न नाम ढूंढता है। हालांकि इसके पीछे सभी की इच्छा होती है कि नाम ऐसा होना चाहिए जिसका कोई सुंदर अर्थ निकलता है। दरअसल, नाम का अर्थ अच्छा होता है तो बच्चे के जीवन पर सकारात्मक असर पड़ता है। अगर आपके घर में नन्हा मेहमान आया है और आप उसके लिए कोई प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं तो हमको सुंदर से नाम उनके अर्थ के साथ लेकर आए हैं।

बच्चों के पॉपुलर (Popular Baby Name)

नामकरण संस्कार हिंदू धर्म में निभाई जाने वाली एक बहुत ही पुरानी प्रथा है। इसमें बच्चे की जन्म तिथि और समय के मुताबिक एक अक्षर निकाल जाता है जिस पर नामकरण किया जाता है। आज हम अलग-अलग अक्षरों के कुछ पॉपुलर नाम लेकर आए हैं। अगर आपके बच्चे का इन अक्षरों पर नाम निकला है तो आप उसका नामकरण कर सकते हैं।

अमिल

यह हटकर और प्यारा नाम है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। अरब संस्कृत भाषा से निकले इस नाम का अर्थ आशा और उम्मीद होता है। ये आपके बच्चे को मेहनती और विश्वसनीय व्यक्तित्व देगा।

अरमान

यह भी बहुत सुंदर नाम है जो आप लाडले बेटे को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ व्यक्ति की मजबूत इच्छा होता है।

उमित

नन्हे राजकुमार के लिए यह नाम भी परफेक्ट साबित होने वाला है। जो लोग यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं उनके लिए यह बेस्ट है। इस नाम का अर्थ आशा और उम्मीद होता है।

तमन्ना

यह खूबसूरत है नाम आप अपनी लाडली बिटिया को दे सकते हैं। यह लड़कियों के सबसे प्रसिद्ध नाम में से एक है। इस नाम का अर्थ इच्छा और मन की बात होता है।

नादिया

यह नाम भी आप अपनी लाडली बेटी को दे सकते हैं। फ्रेंच भाषा से लिए गए इस नाम का अर्थ आशा और उम्मीद की किरण होता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता। जानकारी अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews