राधा अष्टमी इस दिन, आजमाएं ये 3 खास उपाय, पूरी होगी मनोकामना, नोट कर लें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि 

11 सितंबर को राधा अष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन कुछ उपायों को करना बेहद शुभ माना जाता है। 
Radha Ashtami 2024

Radha Ashtami 2024: सनातन धर्म में राधा अष्टमी का विशेष महत्व होता है। कृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन कुछ उपाय को करना अत्यंत ही शुभ माना जाता है।

राधा रानी को मां लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। भगवान श्री कृष्णा इनके बिना अधूरे हैं। कहते हैं राधा अष्टमी के दिन जो लोग भक्ति भाव के साथ राधा रानी की पूजा-अराधना करते हैं, उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। राधा रानी के साथ-साथ भगवान श्री कृष्ण आशीर्वाद प्राप्त होता है। मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

पूजा का मुहूर्त (Radha Ashtami Date and Muhurat)

10 सितंबर मंगलवार को रात 11:11बजे पर अष्टमी तिथि की शुरुआत होगी। इसका समापन 11 सितंबर बुधवार रात 11:46 बजे होगा। उदयातिथि के अनुसार 11 सितंबर को राधा अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। पूजा का शुभ मुहूर्त 11 सितंबर सुबह 11:03 से लेकर दोपहर 1:32 बजे तक है।

आजमाएं ये 3 उपाय (Radha Ashtami Upay)

  • राधा अष्टमी के दिन राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण की संयुक्त पूजा करें। खीर का भोग अर्पित करें। ऐसा करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। प्रेम की प्राप्ति होती है।
  • राधा अष्टमी के दिन राधा रानी को गुलाबी वस्त्र अर्पित करें। “राधावल्लभाय नमः” मंत्र का जाप 11 बार करें। ऐसा करने से करियर और कारोबार में लाभ होता है। सफलता के प्रबल योग बनते हैं।
  • राधा अष्टमी के के दिन दान का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन तिल, उड़द की दाल, काले वस्त्र, लोहा का दान करना शुभ माना जाता है। कुंवारी कन्याएँ शृंगार सामग्री का दान करें। ऐसा करने से मनचाहा वर मिलता है। सुख-समृद्धि भी बढ़ती

ऐसे करें पूजा (Puja Vidhi)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews