राधा अष्टमी पर कर लें ये खास उपाय, धन में होगी वृद्धि, रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम

जन्माष्टमी की तरह राधा अष्टमी का भी विशेष महत्व है। चलिए आज हम आपको इस दिन किए जाने वाले कुछ खास उपाय बता देते हैं जो जीवन में समृद्धि लेकर आएंगे।
Radha Ashtami 2025

जिस तरह से कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है। उसी तरह से राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2025) का भी विशेष महत्व माना गया है। भगवान कृष्ण के जन्मदिन की तरह इस अष्टमी पर राधा रानी का जन्मदिन मनाया जाता है। इस पर्व को सौभाग्य, प्रेम और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जो भक्त इस दिन राधा रानी की आराधना करता है, उसे भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

अगर आप अपने जीवन में प्रेम, सुख समृद्धि और सौभाग्य लाना चाहते हैं, तो राधा अष्टमी पर राधा रानी की पूजन करने के साथ कुछ उपाय कर सकते हैं। आपको केवल कुछ विशेष स्थान पर दीपक जलाने होंगे और आपकी हर मनोकामना पूरी होने लगेगी। अष्टमी तिथि कब है और क्या उपाय करना है इस बारे में जान लेते हैं।

कब है राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2025)

भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार 30 अगस्त रात्रि 10:46 पर अष्टमी तिथि की शुरुआत होगी। इसका समापन 31 अगस्त को रात्रि 12:57 मिनट पर होगा। उदया तिथि के मुताबिक 31 अगस्त को राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। चलिए जान लेते हैं कि आपको इस दिन स्थान पर दीपक जलाना है।

घर का मुख्य द्वार

राधा अष्टमी के दिन अगर आप यह चाहते हैं कि आपके घर में माता लक्ष्मी का प्रवेश हो और सकारात्मकता बनी रहे। इसके लिए मुख्य द्वार के दोनों तरफ घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी। आपको कभी भी धन और वैभव की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

रसोई घर

रसोई घर एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है जिसे धन और बरकत से जोड़कर देखा जाता है। देवी अन्नपूर्णा को नमन करते हुए राधा अष्टमी पर किचन में दीपक जरूर जलाएं। कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी। घर के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

राधा कृष्ण जी के सामने

इस शुभ दिन पर अगर आपके घर में राधा कृष्ण की कोई तस्वीर है उसके समक्ष या फिर पास ही कोई मंदिर है, वहां घी का दीपक जलाना चाहिए। इस दौरान राधा कृष्ण के मंत्रों का जाप जरुर करें। ऐसा करने से आपके रिश्ते मजबूत बने रहेंगे और प्यार बढ़ेगा।

पानी के पास

आपके घर में जहां पानी का स्थान है वहां पर दीपक जरूर चलना चाहिए। जल जीवन और धन का प्रतीक माना जाता है। जो व्यक्ति अपनी के स्थान पर दीपक जलता है उसके घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। जीवन में चल रही बाधाओं से छुटकारा प्राप्त करना चाहते हैं तो यह उपाय जरूर करें।

तुलसी के पास

तुलसी के पौधे की धार्मिक मान्यता बहुत अधिक मानी गई हैं। अष्टमी के दिन तुलसी के समक्ष घी या सरसों के तेल का दीपक जलाएं। तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इस उपाय को करने से घर में सुख, शांति और प्रेम बना रहेगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews