Raksha Bandhan 2022 : रक्षाबंधन की पूजा थाली इन सामग्रियों के बिना है अधूरी, गलती से भी ना करें भूलचूक

Raksha Bandhan 2022

भाई बहन के रिश्ते को और ज्यादा गहरा कर देने वाला त्यौहार रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2022) इस साल 11 अगस्त 2012 के दिन मनाया जाएगा। यह त्यौहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार 11 अगस्त को पूर्णिमा तिथि है। ऐसे में इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांध उनकी लंबी उम्र की कामना करती है। साथ ही भाई भी अपनी बहन को रक्षाबंधन के दिन उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं।

ये भी पढ़ें – Sawan Som Pradosh Vrat : आज है सावन सोम प्रदोष व्रत, ऐसे करें पूजन, ये है शुभ मुहूर्त

यह दिन भाई बहनों के लिए बेहद खास होता है। इनको काफी धूमधाम से मनाया जाता है। खास बात यह है कि इस दिल और रिश्ते की मिठास बरकरार रखने के लिए गलती से भी कोई भूल चूक राखी बांधते समय नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह भूल चूक कई बार अशुभ साबित होती है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि रक्षाबंधन के दिन किन-किन चीजों को पूजा की थाली में रखना चाहिए। इन चीजों के बिना रक्षाबंधन की पूजन अधूरी मानी जाती है। तो चलिए जानते हैं थाली में कौन-कौन सी पूजन सामग्रियां जरूर रखनी चाहिए –

रक्षाबंधन की पूजन थाली में जरूर रखें ये चीजें –

Raksha Bandhan 2022

  • एक रुमाल
  • कुमकुम अक्षत
  • सूखा नारियल
  • राखी
  • गंगा जल अगर वो नहीं हो तो साफ़ पानी
  • आरती के लिए दीपक
  • मिठाई
  • शगुन के पैसे

मान्यताओं के अनुसार, ये सामग्रियां पूजन थाली के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है। इनके बिना पूजन अधूरी मानी जाती है। इसलिए इन्हें अपनी थाली में जरूर रखें। इसके अलावा आप अपने भाई के लिए तोहफा भी ला सकती है। कहा जाता है कि इन सामग्रियों की पूजन थाली में रखने से भाई के जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है। साथ ही उनके जीवन में कोई समस्या नहीं आती है। उनकी आयु भी लंबी होती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews