नौकरी में पाना चाहते हैं सफलता, धारण करें ये 4 रत्न, बदल जाएंगे दिन

जिस तरह से ग्रह हमारे जीवन को बहुत गहरी तरीके से प्रभावित करते हैं। उस तरह से रत्न ग्रहों को प्रभावित करने का काम करते हैं। चलिए आज कुछ ऐसे रत्नों के बारे में जानते हैं जो नौकरी में सफलता दिलाते हैं।
Ratna Shastra

हर व्यक्ति की कुंडली में जो ग्रह नक्षत्र विराजित होते हैं वह उसके जीवन में समय-समय पर अलग-अलग परिवर्तन लाने का काम करते हैं। कई बार यह परिवर्तन अच्छे साबित होते हैं तो कई बार ऐसा भी होता है की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, ग्रह कभी शुभ तो कभी अशुभ स्थिति में आ जाते हैं जिसकी वजह से यह सारी परेशानी होने लगती है।

जैसे हम जीवन के बारे में ग्रहों की स्थिति को देखकर जानकारी प्राप्त करते हैं। उसी तरह से रत्न शास्त्र में वर्णित रत्नों को धारण कर इन परेशानियों का समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी में सफलता हासिल करनी हो या फिर धन लाभ सब कुछ रत्नों के जरिए प्राप्त किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे रत्न बताते हैं जो नौकरी में सफलता दिलाते हैं।

टाइगर रत्न

यह बहुत ही चमत्कारी रत्न है जो नौकरी में सफलता पाने के लिए काफी कारगर बताया गया है। पीले और काले रंग की धारी वाला यह रत्न स्टूडेंट और नौकरी करने वालों के लिए बहुत शुभ माना गया है। इसे धारण करते हैं अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होने लगेगी।

नीलम

यह भी एक चमत्कारी रत्न है जिसका संबंध शनिदेव से माना गया है। शनि का यह रत्न नौकरी में सफलता पाने के लिए बहुत कारगर है। नीलम अगर किसी व्यक्ति को सूट कर जाए तो उसके जीवन को बदलकर रख देता है। इससे नौकरी और कारोबार में खूब सफलता और धन लाभ मिलने लगता है।

पन्ना

यह एक बहुत ही चमत्कारी रत्न है जो बुध ग्रह की स्थिति को मजबूत बनाता है। हरे रंग का यह रत्न कार्य स्थल पर आपकी पर प्रतिष्ठा और तरक्की में वृद्धि करेगा। बुध का संबंध बुद्धि से है इसलिए नौकरीपेशा जातकों और व्यवसाय करने वालों के लिए यह बहुत शुभ माना गया है।

ग्रीन जेड

यह नौकरी करने वाले लोगों के लिए बहुत शुभ माना गया है। अपने नाम की तरह ही हरा होता है और गुड लक को अट्रैक्ट करने का काम करता है। इससे ना सिर्फ तरक्की मिलती है बल्कि मान सम्मान में वृद्धि भी होने लगती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews