Ratna Shastra: बहुत प्रभावशाली है मूनस्टोन, धारण करने से जाग जाती है सोई किस्मत, धनवान बन जाता है व्यक्ति

Ratna Shastra

Ratna Shastra: ग्रह नक्षत्र व्यक्ति के जीवन को गहरे तरीके से प्रभावित करने का काम करते हैं। अगर इनकी स्थिति शुभ रहती है तो व्यक्ति के जीवन में सब कुछ शुभ होता है। ग्रहों की स्थिति जब तक अनुकूल है तब तक सब ठीक रहता है। लेकिन अगर गलती से इनकी दिशा में विपरीत परिवर्तन आ जाए तो व्यक्ति के जीवन में परेशानी हो सकती है।

जब भी व्यक्ति को कोई परेशानी होती है, उसे ज्योतिष उपाय को अपनाने की सलाह दी जाती है। इन ज्योतिष उपायों में कुछ रत्नों को धारण करने की सलाह भी दी जाती है। अगर सही समय पर सही रत्न धारण किया जाए तो व्यक्ति का जीवन पूरी तरह से बदल जाता है। आज हम आपको चंद्रकांत मणि नामक एक रत्न के बारे में बताते हैं जो बहुत ही चमत्कारी होता है। यह बिल्कुल पानी की तरह साफ होता है और अगर इसे धारण कर लिया जाए तो व्यक्ति की किस्मत बदल जाती है। चलिए आज हम आपको इसे धारण करने के तरीके और इससे होने वाले लाभ के बारे में बताते हैं।

ऐसे करें धारण

इस मणि को शुभ नक्षत्र और दिन देखकर धारण करना चाहिए। आप इसके लिए ज्योतिष की सलाह ले सकते हैं। बस इतना ध्यान रखें कि रत्न पहनने से पहले आपको इसकी पूजा करनी चाहिए। इसके लिए आप पूर्व उत्तर या फिर उत्तर पूर्व की दिशा में मुंह करके बैठ सकते हैं। इसके बाद आपको इस रत्न को गंगाजल और सिंदूर से अच्छी तरह धोना है। फिर धूप अगरबत्ती जलाकर इस पर पीले रंग का फूल अर्पित करें और चंद्र मंत्र का जाप करें। इसके बाद आपको इसे पहन लेना है।

होंगे ये लाभ

  • अगर आप चंद्रकांता मणि धारण करते हैं तो आपकी सोई हुई किस्मत जाग जाएगी।
  • जीवन में अब तक जो परेशानी चल रही थी वह समाप्त होगी और अप्रत्याशित परिवर्तन आने लगेंगे।
  • इसके प्रभाव से बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं और हर काम में सफलता हासिल होती है।
  • जो लोग अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते। इस रत्न के प्रभाव से वह भावनाओं को नियंत्रण में कर सकेंगे। यह मन की अस्थिरता को समाप्त करता है और तनाव भी दूर कर देता है।
  • इस रत्न के प्रभाव से सारे नकारात्मक प्रभाव दूर हो जाते हैं। इससे व्यक्ति के मन में बुरे विचार नहीं आते हैं और वह शांत रहता है।
  • जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर है। उन्हें ये काफी लाभ देता है। इसे धारण करने से चंद्रमा मजबूत होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews