Ratna Shastra: धनु और मीन राशि के लिए वरदान है ये रत्न, जीवन में लाता है मंगलकारी परिवर्तन

हर व्यक्ति के जीवन पर रत्नों का गहरा असर देखने को मिलता है। अगर आप पद प्रतिष्ठा और धन संपत्ति हासिल करना चाहते हैं तो गुरु ग्रह को मजबूत बनाना होगा।
Ratna Shastra

Ratna Shastra: हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि की कामना करता है। सारे ऐशो आराम और सुख सुविधा प्राप्त करने के लिए वह काफी कोशिश भी करता है।। हालांकि, कई बार ग्रहों की स्थिति व्यक्ति को वैसी सफलता हासिल नहीं करने देती जैसी वह चाहता है।

हर व्यक्ति की कुंडली में नौ ग्रह मौजूद होते हैं जिनमें से कुछ बलवान तो कुछ कमजोर होते हैं। अगर कुंडली में कोई ग्रह कमजोर हो जाता है तो व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर डालता है। हालांकि, इन कमजोर ग्रहों को बलवान बनाने के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं। इन्हें बलवान बनाने के लिए सबसे बड़ा उपाय रत्न धारण करना होता है।

ज्योतिष की प्रमुख शाखा रत्न शास्त्र में कई तरह के रत्नों का उल्लेख किया गया है। अगर व्यक्ति इन्हें ग्रह और लग्न की स्थिति के मुताबिक धारण कर लेता है तो उसके जीवन में सुखद परिणाम आने लगते हैं। आज हम आपको गुरु ग्रह से संबंधित रत्न के बारे में बताते हैं, जो व्यक्ति के जीवन में खुशी लेकर आता है।

धारण करें पुखराज

पुखराज एक ऐसा रत्न है, जिसका संबंध गुरु ग्रह से है। अगर आप गुरु ग्रह को मजबूत बनाना चाहते हैं तो यह रत्न धारण करना काफी कारगर साबित हो सकता है।

कौन करें धारण

कोई भी रत्न बिना ज्योतिष की सलाह के धारण नहीं करना चाहिए। अगर आप जीवन में सुखद परिणाम चाहते हैं तो पहले अपनी कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति को अच्छी तरह से जान लें उसके बाद रत्न धारण करें। पुखराज कौन धारण कर सकता है इसकी बात करें तो जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति ग्रह उच्च या फिर शुभ में विराजमान होता है वह इसे धारण कर सकते हैं। मीन और धनु राशि के लोगों के लिए यह लाभकारी होता है क्योंकि इनका स्वामी ग्रह गुरु ही है। तुला लग्न के जातक भी यह पहन सकते हैं। जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति नीच की है उन्हें यह नहीं पहनना चाहिए।

ऐसे करें धारण

यह सोने या फिर चांदी की अंगूठी में जड़वा कर पहना जा सकता है। गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ रत्न है इसलिए गुरुवार के दिन इसे धारण करना शुभ माना गया है। इसे पहनने से पहले आपको गंगाजल या दूध से इसे शुद्ध करना होगा। यह हमेशा दाएं हाथ की तर्जनी उंगली में पहना जाता है।

होंगे ये लाभ

पुखराज धारण करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। अगर वह यह रत्न धारण करता है तो उसे धन संपत्ति की प्राप्ति होने लगती है। जो लोग अध्यात्म, ज्योतिष या फिर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए यह काफी लाभकारी होता है। इसे धारण करने से व्यक्ति के ज्ञान में वृद्धि होती है। यह करियर में तरक्की के मार्ग प्रशस्त करता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews