कुंभ राशि के लिए ये है सबसे लाभकारी रत्न, वैवाहिक परेशानी होगी दूर, वित्तीय स्थिति में आएगा सुधार

Ratna Shastra

Ratna Shastra

Ratna Shastra: ज्योतिष में कोई 12 राशियों का उल्लेख किया गया है जाने से हर राशि का किसी न किसी ग्रह के साथ संबंध होता है। जब ग्रह अनुकूल नहीं होते तो इन राशियों के जातकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, ज्योतिष में इन परेशानियों के कई उपाय भी दिए गए हैं। रत्न शास्त्र ज्योतिष की एक ऐसी विद्या है जिसमें कुछ ऐसे रत्न का उल्लेख है जो किसी न किसी ग्रह से संबंध रखते हैं। ग्रहों की अनुकूलता के लिए इन रत्नों को धारण किया जा सकता है।

राशियों में 11वां स्थान कुंभ का है जिसके स्वामी शनि देव हैं। रत्न शास्त्र में वैसे तो कुंभ राशि के लिए कई रत्नों का उल्लेख दिया गया है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे रत्नों की जानकारी देते हैं। जिसे अगर कुंभ राशि के जातक धारण कर लें तो उनके बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं।

कुंभ के लिए भाग्यशाली रत्न

कुंभ राशि के जातकों के लिए सबसे अच्छा रत्न नीलम माना जाता है क्योंकि इसका संबंध शनिदेव से होता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने का काम करता है। जिन जातकों के जीवन में वैवाहिक परेशानी उत्पन्न हो रही है उनके लिए भी यह काफी शुभ माना गया है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए यह रत्न सबसे उत्तम है।

पुरुष पहनें ये रत्न

रत्न शास्त्र में कुंभ राशि के पुरुषों के लिए जमुनिया रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। जो जातक इसे धारण करते हैं उनकी एकाग्रता में वृद्धि होती है। इनके मन और मस्तिष्क को शांति मिलती है। जिसकी वजह से यह अच्छी तरह से सोच समझ कर फैसला ले पाते हैं। इस रत्न के प्रभाव से जातकों को बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।

महिला पहनें ये रत्न

कुंभ राशि की महिलाओं को पन्ना रत्न धारण करना चाहिए। यह उन्हें नकारात्मक ऊर्जाओं से दूर रखने का काम करता है। इस रत्न को धारण करने से बौद्धिक क्षमता तेज होती है और यह प्रेम संबंधों में सुधार लेकर आता है। अगर गर्भवती महिलाएं इस धारण करती है तो उन्हें मानसिक तनाव नहीं होता है। वित्तीय लाभ के लिए भी इस शुभ माना गया है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews