Ratna Shastra: रविवार को धारण करें ये चमत्कारी रत्न, सूर्य की तरह चमक उठेगा भाग्य, दूर होंगी बाधाएं

Ratna Shastra

Ratna Shastra: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर व्यक्ति की कुंडली में मौजूद नवग्रह उसके जीवन को गहरे तरीके से प्रभावित करने का काम करते हैं। इन ग्रहों की चाल अगर अच्छी होती है तो व्यक्ति के जीवन में सब कुछ अच्छा होता है। वहीं अगर इनकी चाल बिगड़ जाए तो व्यक्ति के जीवन में अशुभ चीजें होने लगती है।

ग्रह नक्षत्र की स्थिति को अनुकूल बनाने के लिए ज्योतिष शास्त्र की महत्वपूर्ण शाखा रत्न शास्त्र में कुछ रत्नों का उल्लेख दिया गया है। अगर इन्हें राशि और लग्न के मुताबिक धारण कर लिया जाए तो यह व्यक्ति के जीवन में शुभता लेकर आते हैं। आज हम आपको एक ऐसे रत्न के बारे में बताते हैं। जिसे रविवार के दिन धारण किया जाता है और यह कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत बनाता है।

धारण करें गार्नेट

गार्नेट एक ऐसा रत्न है जिसका संबंध सूर्य ग्रह से होता है। इसे धारण करने वाले व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि का वास होता है।

ऐसे करें धारण

  • गार्नेट को रविवार के दिन धारण करना चाहिए।
  • इस रत्न को तांबे या फिर सोने की अंगूठी में पहनना शुभ माना जाता है।
  • अंगूठी को धारण करने से पहले से गंगाजल या गाय के कच्चे दूध में डालकर शुद्ध कर लें।
  • यह रत्न हमेशा अनामिका उंगली में धारण किया जाता है।
  • जिन लोगों की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होती है। सूर्य ग्रह नीच राशि में होता है उनके लिए यह लाभदायक है।

गार्नेट के फायदे

  • जो लोग स्ट्रेस का सामना कर रहे हैं उनके लिए यह बहुत लाभकारी होता है।
  • इसे पहनने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। वह अपने काम सही तरीके से करता है।
  • अगर आपको किसी बात का डर लगता है, तो वह इसे धारण करने के बाद दूर हो जाएगा।
  • जो लोग रक्त संबंधी विकारों से परेशान है उनके लिए यह काफी लाभकारी है। यह व्यक्ति की ऊर्जा और उत्साह को बढ़ाता है।
  • यह व्यक्ति के आकर्षण को बढ़ाने का काम करता है।
  • इसे पहनने से व्यक्ति के जीवन में मौजूद रिश्तों में मिठास बढ़ाती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews