Hindi News

9 फरवरी को रखा जाएगा रवि प्रदोष व्रत, करें ये उपाय, समस्याओं से मिलेगा छूटकारा

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रदोष व्रत 9 फरवरी को है। इस दिन सुबह उठकर स्नान करें। इसके बाद साफ वस्त्र धारण करें। फिर शिव जी का ध्यान करते हुए प्रदोष व्रत का संकल्प लें।
9 फरवरी को रखा जाएगा रवि प्रदोष व्रत, करें ये उपाय, समस्याओं से मिलेगा छूटकारा

Pradosh Vrat 2025 : हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का काफी अधिक महत्व है, जो कि हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन महादेव के भक्त भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। इस व्रत को रखने से भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में सुख और समृद्धि आती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रदोष व्रत 9 फरवरी को है। जिसकी शुरूआत 7 बजकर 25 मिनट पर होगा और इसका समापन 10 फरवरी को शाम 6 बजकर 57 मिनट पर होगी।

9 फरवरी को रखा जाएगा व्रत

उदया तिथि के अनुसार, 9 फरवरी को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुबह उठकर स्नान करें। इसके बाद साफ वस्त्र धारण करें। फिर शिव जी का ध्यान करते हुए प्रदोष व्रत का संकल्प लें। माता पार्वती और भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित करें। उनके समक्ष दीपक जलाएं। अब फल, फूल, धूप, दीप अर्पित करें।

करें ये उपाय

  • प्रदोष व्रत के दौरान यदि आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो महादेव की पूजा करें। उन्हें सूखे मेवे का भोग लगाएं। भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। इससे करियर में तरक्की के योग बनेंगे।
  • प्रदोष व्रत के दिन महादेव को सफेद बर्फी का भोग लगाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। साथ ही चंद्र दोष से छुटकारा मिलेगा।
  • बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए भगवान शिव को भांग और धतूरा चढ़ाएं। इससे करियर में अपार सफलता मिलने के साथ ही माता लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !