रोहिणी व्रत आज, इस प्रकार भगवान वासुपूज्य की करें आराधना

रोहिणी व्रत आज, इस प्रकार भगवान वासुपूज्य की करें आराधना

Rohini Vrat January 2024 : रोहिणी व्रत महत्वपूर्ण आध्यात्मिक पर्व है जो जैन धर्म में मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 27 नक्षत्रों में से एक है। इस दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन करते हैं। सूर्योदय के अगले दिन या जब उदियातिथि पर रोहिणी नक्षत्र प्रबल होता है, उस समय रोहिणी व्रत रखा जाता है। इसी कड़ी में आज रोहिणी व्रत रखा जा रहा है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको शुभ मुहूर्त और पूजन विधि बताते हैं…

शुभ मुहूर्त

रोहिणी व्रत 21 जनवरी को रविवार पौष पुत्रदा एकादशी व्रत के साथ रखा जा रहा है। बता दें कि रोहिणी नक्षत्र का शुभ समय 21 जनवरी को सुबह 03 बजकर 09 मिनट से शुरू हुआ है, जिसका समापन 22 जनवरी को सोमवार को 03 बजकर 52 मिनट पर होगा।

पूजन विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
  • जिसके बाद पूजन स्थल को शुद्ध करें।
  • फिर भगवान वासुपूज्य की पांच रत्नों की तांबे या सोने की मूर्ति स्थापित करें।
  • जिसके बाद धूप, दीप, अगरबत्ती, फल, फूल से विधिपूर्वक पूजा करें।
  • इस दौरान भगवान वासुपूज्य का ध्यान करें।
  • उनकी कृपा, आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करें।

इन नियमों का करें पालन

  • बता दें कि इस दिन गरीबों को धन, वस्त्रादि दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है।
  • किसी के बारे में बुरा बोलने से बचें और शान्ति रखने का प्रयास करें।
  • अपने मन को शांत और ध्यान में रखने का प्रयास करें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews