Hindi News

प्यारे बेटे को दें संस्कृत के ये नाम, बहुत यूनिक और सुंदर है इनका अर्थ

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
माता-पिता के लिए बच्चों के नाम ढूंढना एक मुश्किल काम है। दरअसल सभी बच्चों को सुंदर और अर्थपूर्ण नाम देना चाहते हैं। ऐसे में क्या नाम रखा जाए इस पर काफी सोच विचार किया जाता है। अगर आप भी अपने बेटे के लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो हम संस्कृत भाषा के कुछ नाम लेकर आए हैं।
प्यारे बेटे को दें संस्कृत के ये नाम, बहुत यूनिक और सुंदर है इनका अर्थ

हर माता-पिता अपने बच्चों का ध्यान किसी कोमल फूल की तरह रखते हैं। बच्चे घर की रौनक होने के साथ माता-पिता के दिल की धड़कन होते हैं। जब घर में इनका आगमन होता है तो सभी धूमधाम से इनका स्वागत करते हैं। बच्चों की सारी जरुरत का पूरा ख्याल रखा जाता है। उन्हें कब क्या चाहिए इस बात का खास ख्याल रखा जाता है।

बच्चों के घर में आने के बाद माता-पिता और पूरे परिवार के जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है। सारी जरुरत का ख्याल रखने के अलावा एक बेहतरीन नाम की तलाश भी महत्वपूर्ण काम होता है। अगर आपके घर में कोई मेहमान आया कोई खूबसूरत नाम ढूंढ रहे हैं। तो आज हम आपके लिए कुछ संस्कृत के नाम लेकर आए हैं, जो बेटे के लिए बेस्ट रहेंगे।

बेटे के नाम ( Sanskrit Baby Name)

तरूष

यह बहुत ही प्यारा नाम है, जो बेटे के लिए बेस्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ विजेता और हर चीज में विजय हासिल करने वाला होता है। यह नाम आपके बेटे को जिंदगी के हर मोड़ पर जीत दिलाएगा।

प्रद्युत

यह खूबसूरत सा नाम बेटे के लिए बेस्ट रहने वाला है। जो उज्जवल और चमकता हुआ होता है उसे यही कहा जाता है। यह नाम बच्चों के जीवन में खुशियों की रोशनी भरेगा।

ओजस

यह खूबसूरत सा नाम भी बेटे के लिए बेस्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ चमक, प्रकाश और उजाला होता है। आप अपने नन्हे मेहमान को यह नाम दे सकते हैं।

मनन

यह सिंपल और सुंदर नाम आप अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं। जो व्यक्ति विचारों में खोया रहता है या विचारशील होता है उसे यही कहा जाता है।

चित्राक्ष

ये एक यूनिक नाम है, जो अब तक आपने नहीं सुना होगा। सुंदर आंखों को यही कहा जाता है। यह नाम आपके बच्चे के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का काम करेगा।

तवस्य

यह सुंदर सा नाम प्यारे बेटे के लिए बेस्ट रहेगा। जिन लोगों को यूनिक नाम की तलाश है वह इस पर बच्चों का नामकरण कर सकते हैं। इस नाम का अर्थ शक्ति होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews