Hindi News

शनि देव होली के बाद इन तीन राशियों की चमकाएंगे किस्मत, जानें कौन सी हैं वे राशियां

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
शनि देव होली के बाद इन तीन राशियों की चमकाएंगे किस्मत, जानें कौन सी हैं वे राशियां

Shani Dev : हिंदू धर्म में न्याय और कर्म दाता माने जाने वाले शनि देव की पूजा शनिवार को की जाती है। यह दिन शनि देवता को समर्पित होता है। कुछ लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं। शनि देव की श्रद्धा से पूजा-अर्चना करने पर सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। नियमित तौर पर उनकी पूजा करने से कुंडली में लगे शनि दोष खत्म हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्रों में शनिवार के दिन करने के लिए बहुत सारे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से जातक मालामाल हो सकते हैं। शनि देव की बुरी दृष्टि से इंसान राजा से रंक हो जाता है। इसलिए हमेशा जातकों को इनके बुरे प्रकोप से बचकर रहना चाहिए। नहीं तो जीवन में दुखों का पहाड़ आ सकता है।

पिछले साल दीपावली के बाद शनि देव ने राशि परिवर्तन किया था, तो वहीं अब ढाई साल बाद साल 2025 में एक फिर वह मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

शनि राशि परिवर्तन

अगर बात करें शनि देव के राशि परिवर्तन की, तो वह ढाई साल में एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इससे सभी 12 राशि के जीवन में उथल-पुथल मच जाती है। कुछ राशियों के लिए तो शनि देव का राशि परिवर्तन बहुत शुभ होता है, तो कुछ लोगों के जीवन में शनि देव के राशि परिवर्तन से भूचाल आ जाता है।

होली बाद होगा गोचर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के बाद साल 2025 में शनि देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस दौरान सभी 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा। ऐसे में तीन राशियां ऐसी है, जिन्हें सर्वाधिक लाभ मिलने वाला है। तो कुछ रसिया ऐसी है, जिनके जीवन में तबाही आने वाली है।

इन राशियों का अच्छा समय

शनि देव के राशि परिवर्तन से मीन, मकर और कुंभ राशि के जातकों के जीवन में बरकत आएगी। जीवन में खुशहाली आने से परिवार के सभी सदस्य सुखी और संपन्न हो जाएंगे। आर्थिक तंगी दूर होगी, माता लक्ष्मी की कृपा से इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। घरेलू विवाद खत्म होगा।

इन राशियों का बुरा समय

वहीं, शनि देव के राशि परिवर्तन से वृश्चिक, तुला और वृषभ राशि के जातकों पर तबाही का मंजर छाने वाला है। हर तरफ से बर्बादी के रास्ते खुलेंगे आपकी वाणी आपके लिए विफलता का कारण बन सकती है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews