अक्षय तृतीया से पहले होगा शनि का नक्षत्र परिवर्तन, बदल जाएगी 3 राशियों की जिंदगी, हर तरफ से बरसेगी धन-दौलत और बरकत

28 अप्रैल को शनि का नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है, जो कई राशियों के लिए लाभदायक साबित होगा। वैसे तो यह सभी राशियों पर असर डालेगा लेकिन तीन राशियों पर इसका विशेष प्रभाव होने वाला है।
Shani uday

ज्योतिष में शनि को न्याय और कर्म का ग्रह बताया गया है। यह कुंडली में विराजित एक ऐसे देवता है जो व्यक्ति को उसके कर्मों का फल प्रदान करते हैं। यह ग्रह बहुत धीमी चाल चलता है लेकिन इसका प्रभाव बहुत ज्यादा गहरा होता है। अगर अच्छा प्रभाव मिल जाए तो व्यक्ति के दिन बदल सकते हैं।वहीं अगर बुरा प्रभाव पड़ जाए तो अच्छे दिन भी खराब हो सकते हैं।

हर व्यक्ति की कुंडली में नौ ग्रह विराजित होते हैं जो अलग-अलग असर डालने का काम करते हैं। इनमें से शनि एक मात्र ऐसा ग्रह है जो व्यक्ति के जीवन में धैर्य, अनुशासन और कर्म फल की परीक्षा लेकर आता है। अगर व्यक्ति इन परीक्षाओं को पास कर ले तो उसके जीवन में खुशहाली आने से कोई नहीं रोक सकता। कर्मफल के दाता शनि देव 28 अप्रैल को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। जो कई राशियों के लिए अच्छा साबित होने वाला है।

शनि का नक्षत्र परिवर्तन (Shani Gochar)

बता दें कि 28 अप्रैल को सुबह 7:52 पर शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। यह शनि का 26वां पड़ाव है, जिसका ज्योतिष में विशेष महत्व माना गया है। जब यह परिवर्तन आता है तब व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता, स्पष्टता और संतुलन की गति तेज हो जाती है। वैसे तो यह सभी राशियों पर असर डालता है लेकिन तीन राशियों का यह पूरी तरह से भाग्य बदलने वाला है। चलिए जान लेते हैं कि वह कौन सी तीन राशियां हैं।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन बहुत शुभ साबित होने वाला है। इन लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और यह मजबूती के साथ अपने सारे निर्णय ले सकेंगे। इन्हें जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होने वाला है और वैवाहिक जीवन अच्छा गुजरेगा। जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें पदोन्नति की प्राप्ति होने वाली है। व्यापार करने वालों को कई गुना मुनाफा प्राप्त होगा। यह योग पुराने मतभेदों को दूर कर संबंधों में मधुरता लेगा।

मकर

मकर राशि के लोगों के जीवन में यह गोचर शुभ प्रभाव लाने का काम करेगा। दांपत्य जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। अभी तक जितने भी काम रूके हुए हैं वह सारे पूरे हो जाएंगे। नौकरी करने वालों को उन्नति की प्राप्ति होगी और व्यापार में तरक्की मिलेगी। जिन लोगों पर कर्ज है वह उतर जाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

कुंभ

कुंभ राशि के लोगों के लिए शनि का यह गोचर रुके हुए कामों को गति देने का काम करने वाला है। अब तक आपके जो काम अटके पड़े हैं वह पूरे होने लगेंगे। मानसिक शांति की प्राप्ति होगी और आप अच्छा महसूस करेंगे। कहीं से शुभ समाचार मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। व्यापार में साझेदारी के योग निर्मित होंगे। यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews