नवरात्रि पर करें तिल के ये 4 खास उपाय, जाग उठेगी सोई हुई किस्मत, ग्रह दोष से मिलेगी मुक्ति, होगी पैसों की बरसात

navratri 2023

Navratri Upay: शारदीय शादी नवरात्रि का आरंभ हो चुका है। इसका समापन 24 अक्टूबर को दशहरा के साथ होने जा रहा है। विधि-विधान के साथ लोग नवरात्रि के 9 दिन माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा आराधना करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान काले तिल की कुछ उपाय से बहुत लाभ होता है। कुंडली में बने ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। जीवन में धन और समृद्धि का लाभ होता है। घर परिवार में सुख-शांति आती है। सफलता के नए द्वार खुलते हैं। करियर और नौकरी में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलती है। आइए एक नजर काले तिल से जुड़े खास उपायों पर डालें-

विवाह में नहीं आएगी रुकावट

नवरात्रि के दौरान पीपल पेड़ के नीचे संध्या काल में सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में सफलता के योग बनते हैं। विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। कारोबार में लाभ होता है। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होते हैं।

शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति के लिए

शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसमें थोड़ा सा काला तिल भी डालें।

धन लाभ के लिए करें ये काम

नवरात्रि के दौरान शनिवार के दिन काले कपड़े में काले तिल और काले उड़द की दाल को बांधकर किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे कारोबार में लाभ होगा। ऐसा लगातार 11 शनिवार करना फलदायी माना जाता है।

भोलेनाथ को अर्पित करें तिल

नवरात्रि के दौरान सोमवार और शनिवार के दिन काले तिल को शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने से राहु-केतु दोष, शनि दोष और कालसर्प दोष से राहत मिलती है। बिगड़े काम बनते हैं। घर में सुख-शांति बनी रहती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो मान्यताओं पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews