शिव महापुराण के 3 चमत्कारी उपाय दूर करेंगे शादी में आ रही अड़चन, रोगों का होगा नाश

शिव महापुराण में ऐसे कई उपायों का वर्णन किया गया है, जो जीवन की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ चमत्कारी उपाय बताते हैं।
Shiv Mahapuran

शिव महापुराण (Shiv Mahapuran) एक पौराणिक ग्रंथ है, जिसमें भोलेनाथ की महिमा का बखान किया गया है। अगर आप शिव की लीलाओं को जानना चाहते हैं तो इस ग्रंथ में विस्तार से सारी चीजों के बारे में उल्लेख दिया गया है। इसी के साथ कुछ खास उपाय भी बताए गए हैं जिन्हें अपना कर हम जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं।

आज हम आपके लिए शिव महापुराण में वर्णित कुछ खास उपाय लेकर आए हैं। जो आपकी हर परेशानी का हल देने का काम करेंगे। अगर आपको धन संबंधी परेशानी है, कर्ज नहीं उतर रहा, रोग से परेशान है या फिर काम नहीं बन रहे सब कुछ इन उपायों से किया जा सकता है।

शिवमहापुराण के उपाय (Shiv Mahapuran)

रोग के लिए

अगर आप खोल दिया परिवार के किसी सदस्य को गंभीर बीमारी है। कोशिश करने के बावजूद भी बीमारी ठीक नहीं हो रही है। इसके लिए शमी के पेड़ से फूल लेकर नीलकंठेश्वर महादेव का नाम लेकर शिवलिंग पर अर्पित करें। अब आपको महादेव को चढ़ाया गया जल लेकर रोगी के शरीर पर लगाना होगा। देखते ही देखते रोग दूर होने लगेगा और व्यक्ति स्वस्थ हो जाएगा।

अकाल मृत्यु का भय

अगर आपको अकाल मृत्यु का भय सता रहा है तो नर्मदा नदी से निकले शिवलिंग को घर में स्थापित करें। आपको रोजाना इस शिवलिंग की पूजन करनी है। इस उपाय से घर में कभी भी अकाल मृत्यु की परेशानी नहीं होगी सारे लोग स्वस्थ्य रहेंगे।

शादी में अड़चन

अगर परिवार के किसी सदस्य की शादी नहीं हो पा रही है या विवाह में अड़चन आ रही है। इसके लिए एक सूखा नारियल का गोला ले और ऊपर से ढक्कन की तरह काट लें। अब आपको इसमें सत्यनारायण भगवान का प्रसाद या पंजीरी भरकर कटे हुए भाग से बंद कर पीपल के पेड़ के नीचे दबाना है। इस उपाय से विवाह में आ रही है परेशानी दूर हो जाएगी।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews