घर में आई नन्ही परी को दें ये शॉर्ट नाम, बहुत खूबसूरत है इनका अर्थ

baby names

Baby Names: माता-पिता के लिए बच्चे भगवान से मिला हुआ तोहफा होते हैं। हर कोई इन्हें बहुत ही लाड़ और प्यार से रखता है। घर में जब नन्हे कदमों की आहट होती है तो सभी का दिल खुशी से भर जाता है। अगर आपके घर में किसी प्यारी सी बेटी का आगमन हुआ है। आप उसके लिए कोई खूबसूरत नाम ढूंढ रहे हैं तो अपनी बच्ची को बुलाने के लिए कुछ प्यारे नामों का चुनाव कर सकते हैं। बच्चों को जिस नाम से बुलाते हैं उनका उन पर काफी फर्क पड़ता है। यह जरूरी है कि प्यार से किसी भी नाम से बच्चों को पुकारने की जगह उन्हें कोई अर्थपूर्ण छोटा सा नाम दे दिया जाए। चलिए आज आपको कुछ छोटे और प्यारे नाम बताते हैं।

आद्या

यह नाम बहुत छोटा और काफी अर्थपूर्ण है जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। यह देवी दुर्गा का ही एक नाम है जो बेटी पर काफी जचने वाला है।

आर्ना

कोई सुंदर और छोटा नाम चाहिए तो यह बिल्कुल परफेक्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ नदी या फिर लहर होता है। यह काफी आसान भी है और इसे बोलने में भी सरलता आएगी। यह नाम आपकी बच्ची को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

अव्या

यह एक सुंदर सा नाम है जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ सूरज की पहली किरण होता है। यह नाम सुनने में बहुत सुंदर लगेगा और हर किसी को पसंद आएगा।

इला

अगर आप कोई हटकर नाम तलाश रहे हैं तो यह नाम बेटी के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ पृथ्वी होता है। देवी सरस्वती का संबंध भी इस नाम से बताया जाता है।

उर्मि

यह बहुत सुंदर सा और यूनिक नाम है जो आप बेटी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ लहर होता है। ये आपकी बच्ची के जीवन को हमेशा गतिशील बनाकर रखेगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews