Shri Ram Janmotsav: अयोध्या में भगवान राम के जन्मोत्सव को लेकर शुरू हुई तैयारियां, 3 दिनों तक 24 घंटे खुले रहेंगे मंदिर के कपाट

Shri Ram Janmotsav: अयोध्या में भगवान राम के जन्मोत्सव को लेकर शुरू हुई तैयारियां, 3 दिनों तक 24 घंटे खुले रहेंगे मंदिर के कपाट

Shri Ram Janmotsav: श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में भगवान राम के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासन ने जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर कई बड़ी योजना बनाई है। आपको बता दें की 17 अप्रैल को इस बार रामनवमी का उत्सव बनाया जाएगा। वहीं इस दौरान भगवान रामलला के 24 घंटे कपाट खुले रहेंगे, जिससे भक्तों को श्रृंगार से लेकर भोग तक का मौका मिलेगा। इस अवसर पर सुरक्षा की व्यवस्था में भी सख्ती बढ़ाई गई है।

वहीं उत्सव की अधिक जानकारी देते हुए मंडलायुक्त गौरव दयाल का कहना है कि भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर तैयारी चल रही है। वहीं भक्तों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसको देखते हुए प्रशासन कि और से स्पेशल ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं जानकारी देते हुए मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया की जन्मोत्सव के दौरान 3 दिनों तक राम मंदिर के कपाट बंद नहीं होंगे। इस दौरान मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा।

उत्सव को लेकर मंदिर में तैयारियां शुरू:

जन्मोत्सव के अवसर को ध्यान में रखते हुए, मंदिर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। होल्डिंग एरिया और रेलिंग का निर्माण भी तेजी से चल रहा है, ताकि श्रद्धालु आराम से दर्शन कर सकें और कोई असुविधा न हो। व्यवस्था से लेकर सुरक्षा की दिशा में भी पूरी तरह की तैयारी की गई है। भगवान के जन्मोत्सव के दौरान भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा अलग से कुछ रूट बनाये जा रहे हैं, जिनसे श्रद्धालु आराम से श्री राम के दर्शन कर सकेंगे।

भगवान के दर्शन का समय बढ़ाया जाएगा

वहीं मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम जन्मोत्सव के मौके पर भक्तों के दर्शन करने का समय बढ़ाया जाएगा, जिससे सभी लोग अपनी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान के दर्शन कर सकें। इस महोत्सव में सभी अनुशासनों का पालन किया जाएगा और भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। भगवान के दर्शन के लिए सभी तैयारियां चल रही हैं।

हालांकि भक्तों को भी अपनी यात्रा के लिए अच्छे इंतजाम करने का सुझाव दिया जा रहा है। आपको बता दें की हाल ही के आंकड़ों की माने तो श्रीराम के दर्शन करने के लिए हर दिन 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इससे साफ होता है की रामनवमी के उत्सव के दौरान राम मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दे सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews