सीता नवमी पर जरूर करें ये काम, अखंड सौभाग्य और सुख समृद्धि की होगी प्राप्ति

सीता नवमी पर माता जानकी की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन किए गए कुछ काम जीवन में सौभाग्य लेकर आते हैं। चलिए जान लेते हैं कैसे पूजा करनी चाहिए।
Sita Navami 2026

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रत रखने का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन व्रत करने वाले व्यक्ति को सुख सौभाग्य, समृद्धि, धन, दौलत, बरकत की प्राप्ति होती है। ऐसा कहते हैं कि जो महिला इस दिन व्रत करती है उसे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

सीता नवमी के मौके पर अपने घर में पूजा पाठ करने वाले व्यक्ति के जीवन में कभी भी परेशानी का आगमन नहीं होता। अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं तो इस दिन कुछ खास काम कर सकते हैं। चलिए जान लेते हैं कौन से उपाय है, जो आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आते हैं।

सीता नवमी पर करें ये काम

  • सीता नवमी के दिन सुबह सबसे पहले उठकर सूर्य देव को जल अर्पित करें। इस दौरान आपको व्रत का संकल्प लेना है।
  • इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ माना गया है। अगर पहन सकते हो तो पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
  • इस दिन सीता माता की पूजा करने के साथ-साथ भगवान राम की पूजा भी करें।

कैसे करें पूजा

  • एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर श्री राम और माता सीता की तस्वीर प्रतिमा स्थापित करें।
  • अब आपको माता-सीता को पीले फूल और श्रृंगार सामग्री अर्पित करनी होगी।
  • अब उन्हें फूल की माला, रोली, चावल, धूप, दीप और मिठाई अर्पित करें।
  • माता सीता और भगवान राम को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें।
  • अब आपको माता जानकी के माथे पर सात बार सिंदूर अर्पित करना है और फिर इसे अपने माथे पर लगाना है।
  • इस दौरान माता जानकी के मंत्र का जाप करें और सीता चालीसा का पाठ करें।
  • अब आखिर में आपको दीपक जलाकर आरती करनी होगी।

इन चीजों का करें दान

सीता नवमी के दिन पूजा करने के साथ दान का भी महत्व माना गया है। आप अन्न, गेहूं, चावल और दाल जैसी चीजों का दान कर सकते हैं। इससे माता अन्नपूर्णा की कृपा प्राप्त होती है। घर में सकारात्मक वातावरण चाहते हैं तो पूजा के साथ सच्चे मन से दान जरूर करें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews