चैत्र नवरात्रि से पहले लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए डेट-टाइम और सूतक काल के बारें में

grahan 2024

Surya Grahan /Zodiac Effect 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की तरह ग्रहण का बड़ा महत्व माना जाता है । जब भी कोई ग्रहण लगता है तो उस घटना को खगोलीय घटनाओं में एक माना जाता है। 25 मार्च को होली पर साल का पहला चन्द्र ग्रहण लगा था और अब 8 अप्रैल चैत्र अमावस्या को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसका राशियों पर नकारात्मक और सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।

8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा, सूतककाल भी मान्य नहीं

  • पंचांग के अनुसार, 2024 में साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल सोमवार के दिन मीन राशि में लगेगा। भारतीय समय के मुताबिक यह 8 अप्रैल को 9:12 PM से शुरू होकर 9 अप्रैल 2:22 AM तक चलेगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 25 मिनट की होगी।खास बात ये है यह ग्रहण मीन राशि में लगेगा, जहां पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान है और 9 अप्रैल को बुध भी मीन में प्रवेश कर जाएंगे।
  • यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतककाल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन यह दक्षिण प्रशांत महासागर, नॉर्थ अमेरिका, मेक्सिको , यूनाइटेड स्टेट्स और कनाडा में दिखाई देखा। इसका कुछ भाग कोस्टा रिका, अरूबा, डोमिनिका और जमाइका में देखा जा सकेगा।

इन राशियों को रहना होगा सावधान

  • ज्योतिषियों की मानें तो चन्द्र ग्रहण की तरह यह सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा, ऐसे में सूतक भी मान्य नहीं होगा लेकिन राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा। सूर्य ग्रहण के दौरान 3 राशियों को सावधान रहना होगा। इसमें मेष,मीन और सिंह राशि शामिल है।
  • मेष राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के दौरान सावधान रहना होगा। इस दिन कोई भी शुभ कार्य का श्रीगणेश न करें। निवेश करने और अशुभ स्थानों पर जाने से बचे। राहु सूर्य दोनों मीन राशि में विराजमान हैं, ऐसे में मीन राशि के जातकों को चैत्र अमावस्या के दिन विशेष सावधान रहने की जरूरत है। इस समय कोई भी शुभ कार्य न करें, और न ही निवेश करें।
  • सिंह राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के दिन सावधानी बरतने की आवश्यकता है। क्रोध पर कंट्रोल करें और यात्रा पर जाने से बचे ।वृश्चिक राशि की लव लाइफ और मैरिड लाइफ में मुश्किलें आ सकती है। नौकरी में बदलाव का विचार टाल दें।

कब लगता है सूर्य ग्रहण?

हिंदू धर्म में ग्रहण का बड़ा महत्व है। खगोलीय और धार्मिक दोनों दृष्टियों से सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो सूरज की रोशनी धरती तक पहुंच नहीं पाती है। इसे ही सूर्य ग्रहण का नाम दिया गया है।

ग्रहण में किन बातों का रखना चाहिए विशेष ध्यान

  • वैज्ञानिकों के अनुसार ग्रहण को भूलकर भी खुली आंखों से नहीं देखना चाहिए। सूतक काल में देवी देवता की पूजा नहीं करनी चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान भोजन पानी नहीं करना चाहिए , और खाने पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डाल देना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान बाल-नाखून नहीं काटना चाहिए।गर्भवती महिलाओं को धारदार वस्तुओं के प्रयोग से बचना चाहिए।
  • ग्रहण में लोगों को मंत्र और भजन का जाप करना चाहिए। नौकरी में तरक्की के लिए सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करके साफ कपड़े पहनें और फिर सूर्य देव का ध्यान करके गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र, तांबा आदि का दान करें।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews