सोमवार के दिन करें ये आसान उपाय, बरसेगी भगवान शिव की कृपा

Somvar Ke Upay

Somvar Ke Upay: हफ्ते का पहला दिन सोमवार (Monday) होता है जोकि भगवान शिव का दिन है। भगवान शिव का दूसरा नाम भोलेनाथ भी है क्योंकि कहा जाता है कि उन्हें प्रसन्न करना आसान है। वो भोले हैं इसलिए अपने भक्तों की मनोकामना भी जल्दी पूरी करते हैं। आज सोमवार के दिन पर हम आपको भगवान शिव से जुड़े कुछ उपाय बताते हैं जिनसे आप भोले बाबा को प्रसन्न कर सकते हैं और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

शादी के लिए

कुंवारी कन्याओं को वैसे भी मनचाहा वर पाने के लिए सोमवार का व्रत करते हुए देखा जाता है। ये व्रत फलदायी भी है क्योंकि इससे भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद व्रतधारी को मिलता है और इसे मनचाहा वर प्राप्त होता है। इसके अलावा शादीशुदा महिलाएं भी अपने पति की लंबी उम्र और सुख समृद्धि के लिए सोमवार का व्रत करती हैं।

मनचाही नौकरी

कई बार बहुत मेहनती होने के बाद भी व्यक्ति को उसकी मनचाही नौकरी नहीं मिल पाती है। अगर आप भी किसी ऐसी समस्या से परेशान हैं तो सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाकर भोलेनाथ को कच्चा दूध अर्पित करें। इस उपाय से जल्द ही सारी परेशानियों का अंत होगा और आपको मनचाही नौकरी मिलेगी।

धन प्राप्ति

आज के दौर में हर व्यक्ति धन संबंधी परेशानी में उलझा हुआ है। अगर आप भी इस समस्या का समाधान चाहते हैं तो सोमवार के दिन पूजन करते समय ॐ ह्रीं नमः का जप करें। भगवान शिव की कृपा से जल्द ही धन धान्य में बरकत होगी।

भोले को चढ़ाए शमी

भगवान शिव को दूध, बिल्वपत्र, धतूरा और शमी बहुत ही प्रिय है। मान्यता है कि सोमवार के दिन शिव जी को शमी अर्पित करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। ॐ नमः शिवाय के जप के साथ शंकर जी को शमी की पत्तियां चढ़ाना चाहिए।

(Disclaimer- इस लेख में दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews