भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सोमवार को करें ये 3 आसान उपाय, मिलती है हर समस्या से राहत

Somvar Upay: अगर आप अपने जीवन में आ रही समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते हैं और भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो सोमवार का दिन बेहद खास हो सकता है। शिवपुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों में सोमवार को भगवान शिव की पूजा और उनके लिए विशेष उपायों का महत्व बताया गया है।
Somvar Upay

Somvar Upay: सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष माना गया है। माना जाता है कि इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने और भगवान शिव की विधि विधान से आराधना करने से व्यक्ति के जीवन के सभी दुखों का अंत होता है और उसे मानसिक शांति प्राप्त होती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार को पूजा के साथ कुछ विशेष उपाय जैसे शिवलिंग पर सफेद फूल चढ़ाना, भगवान शिव को दूध अर्पित करना आदि उपाय करने से व्यक्ति के भाग्य में सुधार आता है और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी प्रबल होती है। ऐसे उपाय व्यक्ति की मनोकामनाओं को पूरा करने और जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए अत्यंत प्रभावी माने जाते हैं।

जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति के लिए

यदि आप अपने जीवन में नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो हर सोमवार को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर जाकर शिवलिंग पर दूध, गंगाजल, आक , धतूरा, सफेद चंदन और कच्चे चावल में काले तिल लगाकर अर्पित करें।

इसके बाद मंदिर में बैठकर श्रद्धा के साथ शिव रक्षा स्तोत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से न केवल जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, बल्कि घर में सुख शांति और खुशियों का वातावरण भी बना रहता है।

नौकरी और व्यापार में सफलता पाने के लिए

जो लोग नौकरी में आने वाली समस्याओं या कारोबार में असफलता से परेशान है उनके लिए सोमवार का दिन विशेष फलदायक माना जाता है। ऐसे व्यक्तियों को तांबे के बर्तन में पंचामृत मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।

अभिषेक की बात कुछ जल को अलग रख ले और इसे अपने कार्य स्थल पर छिड़के। ऐसा करने से कार्य क्षेत्र में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं और करियर में प्रगति होती है।

कमजोर चंद्रमा को मजबूत करने के लिए

जिनकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में है, उनके लिए सोमवार का दिन विशेष लाभकारी हो सकता है। ऐसे जातकों को सोमवार को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य क्रिया और स्नान के बाद शिवलिंग की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए।

पूजा में 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर उन्हें भगवान शिव को अर्पित करें और श्रद्धापूर्वक शिवाष्टक या शिव चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होती है जिस जातक के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और उसके अटके हुए कार्य भी पूर्ण होने लगते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews