Hindi News

सोमवार के 3 अचूक उपाय, शिवजी करेंगे हर इच्छा पूरी और दुख होंगे दूर

Written by:Bhawna Choubey
Last Updated:
सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाएं जल्द पूरी कर देते हैं। ऐसे में क्यों ना सोमवार के दिन कुछ सरल उपाय को अपनाकर भगवान शिव को प्रसन्न किया जाए।
सोमवार के 3 अचूक उपाय, शिवजी करेंगे हर इच्छा पूरी और दुख होंगे दूर

Somvar Upay: हिंदू धर्म में सोमवार का दिन विशेष रूप से भगवान शिव को समर्पित है, भगवान शिव अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। सोमवार के दिन व्रत रखते हैं और विधि-विधान से शिवलिंग की पूजा कर अपनी आस्था प्रकट करते हैं।

कहां जाता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ज्यादा कुछ मेहनत करने की जरूरत नहीं होती है भगवान शिव मात्र एक लोटा जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन उनकी कृपा प्राप्त करने और जीवन में सुख-शांति बनाए रखने के लिए कुछ खास उपाय किए जा सकते हैं।

पहला उपाय

सबसे आसान और सरल उपाय है कि सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए और फिर मंदिर जाकर या फिर घर पर ही शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ करना चाहिए।

ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा शिवलिंग पर जल अर्पित करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन में आ रही समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती है।

दूसरा उपाय

सोमवार के दिन भगवान शिव का दूध से अभिषेक करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। अभिषेक के लिए तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए।

दूध अर्पित करते समय श्रद्धा भाव से भगवान शिव के मत्रों का जाप करना चाहिए। यह उपाय न केवल भगवान शिव को प्रसन्न करता है बल्कि व्यापार में वृद्धि और आर्थिक समस्याओं का समाधान भी लाता है।

तीसरा उपाय

सोमवार को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए एक बेलपत्र पर सफेद चंदन का टीका लगाकर उसे शिवलिंग पर अर्पित करना बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है।

इस प्रक्रिया के दौरान आपकी जो भी मनोकामना है, उसे मन में दोहराते रहे और शिवजी से आशीर्वाद की प्रार्थना करें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews