सोमवार के दिन अपनाएं ये उपाय, महादेव से मिलेगा हर संकट का समाधान

सोमवार का दिन भगवान शिव की उपासना के लिए विशेष रूप से माना जाता है. इस दिन यदि कुछ खास उपाय किए जाएं, तो महादेव की कृपा से जीवन के सभी संकट और परेशानियां दूर हो सकती हैं.
Somwar Upay

Somwar Upay: सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है. इस दिन भक्तजन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं और भोग लगाते हैं. ऐसा भी कहा जाता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए एक लौटा जल ही काफ़ी है. यानी भगवान शिव मात्र एक लोटा जल अर्पित करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं.

दुनिया में तरह तरह के व्यक्ति होते हैं और सभी को तरह तरह की समस्या होती है, जिसके चलते लोग पूजा पाठ के अलावा उपाय भी करते हैं. अगर आपको भी जीवन की तमाम परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल के ज़रिये बताएंगे कि आप सोमवार के दिन कौन कौन से उपाय कर सकते हैं.

शिवलिंग पर चढ़ाए एक लोटा जल

सबसे सरल और आसान उपाय यह है कि सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद पास के किसी भी शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव को एक लोटा जल चढ़ाएं. भगवान शिव के जल में आप अक्षय और बेलपत्र मिला सकते हैं. अगर यह सब को मिलाना संभव नहीं हो पा रहा है तो आप सादा जल भी भगवान शिव को अर्पित कर सकते हैं.

धतूरा का फूल चढ़ाए

भगवान शिव को धतूरा अत्यंत प्रिय हैं, पूजा के दौरान अगर आप उन्हें धतूरा के फूल अर्पित करेंगे तो वे अत्यंत प्रसन्न होंगे, अगर आपके घर के आस पास धतूरा का पौधा लगा है तो आप फूल वहाँ से भी ले सकते हैं और अगर नहीं है तो बाज़ार से ख़रीद सकते हैं.

तुलसी के पौधे की 11 बार परिक्रमा

इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कोई न कोई व्यक्ति किसी न किसी वजह से परेशान ज़रूर रहता है. ऐसे में अगर आप सोमवार के दिन नेहा ने के बाद तुलसी के पौधे की 11 बार परिक्रमा करेंगे साथ ही साथ घी का दीपक भी सुनाएंगे तो यह उपाय जीवन में आने वाली सभी उलझनों को सुलझा देगा.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews