सोमवार को अपनाएं ये चमत्कारी उपाय, भगवान शिव की कृपा से दूर होंगे दुख-दर्द

Somvar Upay: सोमवार के दिन किए गए कुछ खास उपाय न केवल परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं, बल्कि व्यक्ति की किस्मत भी चमका सकते हैं। अगर आप भी जीवन में सुख समृद्धि और सफलता चाहते हैं, तो इस सोमवार को जरूर अपनाएं यह उपाय।
Somvar Upay

Somvar Upay: सोमवार का दिन भगवान शिव की उपासना के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है, ऐसा कहा जाता है, कि भगवान शिव मात्र एक लोटा जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं उन्हें प्रसन्न करने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती है

अगर आप रोजाना भगवान शिव को एक लोटा जल अर्पित करते हैं, तो आप आराम से जीवन में आने वाली सभी परेशानियों को दूर कर सकते हैं, साथ ही साथ आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा को भी महसूस कर पाएंगे। इसके अलावा अगर आप चाहते हैं, तो आप सोमवार के दिन कुछ सरल और आसान उपाय भी अपना सकते हैं।

लंबी उम्र के लिए

अगर आप स्वस्थ जीवन और लंबी आयु की कामना करना चाहते हैं, तो ऐसे में सोमवार के दिन जमीन पर बैठकर भगवान शिव की पूजा करें और लंबी उम्र की कामना करें। यह सरल उपाय आरोग्य प्रदान करेगा।

संतान की सफलता के लिए

अगर आप अपने संतान के भविष्य को लेकर परेशान रहते हैं, उसकी शिक्षा के लिए आपको चिंता हमेशा सताती रहती है, तो ऐसे में एक विशेष उपाय आपके लिए मौजूद है। हाथ में लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को अर्पित करें और फिर उनके किसी एक मंत्र का जाप कम से कम 11 बार करें, यह उपाय आपके संतान के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करेगा।

दांपत्य जीवन में मिठास लाने के लिए

अगर आपका वैवाहिक जीवन बहुत बोरिंग चल रहा है, उसमें प्यार की कमी आ गई है, तो ऐसे में सोमवार के दिन आप यह खास उपाय अपना सकते हैं। सोमवार के दिन मीठे चावल बनाएं और एक बर्तन में डालकर ढक दें। कुछ समय के बाद सूर्य देव के प्रकाश में रखें। इसके बाद इन चावलों को किसी मंदिर में या पुजारी को दान कर दें, यह उपाय आपके और आपके पति के रिश्ते को मजबूत बनाएगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews