दिल जीत लेंगे बच्चों के ये 8 आध्यात्मिक नाम, हर कोई करेगा तारीफ

बच्चों के लिए हर माता-पिता ऐसे नाम ढूंढते हैं जिनका कोई खूबसूरत अर्थ निकलता हो। चलिए आज हम आपके लाडले राजकुमार के लिए कुछ खूबसूरत से आध्यात्मिक नाम बताते हैं।
Spiritual baby name

बच्चों का नामकरण करना उतना भी आसान नहीं होता जितना हमें लगता है। पहले के जमाने में माता-पिता भगवानों के नाम पर अपने बच्चों के नाम रख दिया करते थे। वो ऐसा इसलिए करते थे ताकि उनके बच्चों में अच्छे गुणों का विकास हो और हर कोई उनके व्यक्तित्व को पसंद करें। आजकल के पेरेंट्स भी बच्चों का नाम भले ही मॉडर्न रखना चाहते हैं लेकिन उसके पीछे का अर्थ गहरा हो इस बात का भी ख्याल रखते हैं।

घर में जब नन्हे मेहमान का आगमन होता है तो हर तरफ खुशियों की बहार छा जाती है। हर कोई बच्चों के इर्दगिर्द अपनी पूरी दुनिया बसा लेता है। खुद की जरूरत से ज्यादा बच्चे की जरूरत का ख्याल रखा जाने लगता है। केवल पेरेंट्स ही नहीं बल्कि घर का हर सदस्य अपनी रिस्पांसिबिलिटी बेहतरीन तरीके से निभाता है।

बच्चों के आध्यात्मिक नाम (Spiritual Baby  Name)

अगर आपने अपने घर में किसी नन्हे मेहमान का स्वागत किया है तो जाहिर सी बात है घर के लोगों ने उन्हें क्यूट क्यूट नाम से बुलाना शुरू कर दिया होगा। कोई बाबू तो कोई सोना तो कोई चुन्नू मुन्नू और छोटू के नाम से नन्हे मेहमान को बुला रहा होगा। इन सबके बीच अर्थपूर्ण नाम की तलाश भी जारी होगी क्योंकि यह बच्चे के जीवन को प्रभावित करने का काम करता है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही सुंदर और आध्यात्मिक नाम बताते हैं जो आपके बच्चे के जीवन में परिवर्तन लाने का काम करेंगे।

गायन

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपने नन्हे मेहमान के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ गाना, संगीत, आकाश और आसमान होता है। यह आपके बच्चे को खुले आसमान की तरह व्यक्तित्व देने का काम करेगा।

ऋषिकेश

यह बहुत ही प्यारा नाम है और जो आप लाडले बेटे के लिए चुन सकते हैं। वैसे इस नाम का एक शहर भी है लेकिन इसका असली अर्थ बुद्धि के देवता होता है।

दैविक

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो राजकुमार के लिए परफेक्ट साबित होगा। जो ईश्वर की कृपा से प्राप्त होता है और जिस पर भगवान की कृपा रहती है उसे यही कहा जाता है।

भाविन

बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपने लाडले बेटे के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ अस्तित्व और जीवंत व्यक्तित्व होता है।

अमीश

यह बहुत ही प्यारा नाम है जो आप अपने नन्हे बेटे के लिए चुन सकते हैं। जो व्यक्ति इमानदार होता है उसे यही कहा जाता है।

आर्य

अगर कोई छोटा और खूबसूरत नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट है। इस नाम का अर्थ महान व्यक्ति होता है।

करुण

यह खूबसूरत नाम है जो आप अपने राजकुमार के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ दया और करुणा से भरा व्यक्ति होता है।

आकृत

अगर कोई यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं तो यह सबसे बेस्ट है। इस नाम का अर्थ डिजाइन, आकार, रूप और कला होता है। आप बेटी को आकृति नाम दे सकते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews