सूर्य देव जल्द ही करेंगे गोचर, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान

सूर्य देव जल्द ही करेंगे गोचर, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान

Surya Gochar 2023 : सूर्य इस समय सिंह राशि में उपस्थित हैं। जिसका सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जिससे कुछ राशि के जातकों को सावधान रहने की ज्यादा जरूरत है। बता दें कि 17 सिंतबर को सूर्य देव इस साल का बड़ा राशि परिवर्तन करने वाले हैं। राशि परिवर्तन एक ग्रह की गति का परिणाम होता है, जब वह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। वहीं, सूर्य सबसे महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक है, जिसका गोचर लगभग 1 महीने के अंतराल में होता है। आइए जानते हैं आखिर किन राशियों पर सूर्य गोचर का प्रभाव नकारात्मक रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य के गोचर से सावधान रहने की जरूरत है। इस अवधि में अपने स्वास्थ्य, परिवार और आर्थिक मामलों पर ध्यान दें। इस दौरान नकारात्मक प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आप रोज सूर्य को अर्घ्य दें, जिससे आपको सूर्य देव की कृपा प्राप्त हो।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य के गोचर के दौरान सावधानी रहने की जरुरत है। आर्थिक क्षेत्र में गिरावट हो सकती है इसलिए सतर्क रहें। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रह सकती है। कार्य संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपकी अध्यात्मिक रुचि में वृद्धि हो सकती है। इस समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ अधिक समय बिताएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को सूर्य गोचर के दौरान किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय के लिए सोच-विचार करें। सामाजिक संबंध तथा मित्र-बंधु से जुड़े रहने में सतर्क रहें, क्योंकि आपके साथी आपसे दूर हो सकते हैं। प्रत्येक रविवार को सूर्य के स्तोत्र का पाठ करें। कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी जानकार या बड़े-बुजुर्गों से सलाह लें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews