Grahan 2024: साल 2024 में लगेंगे 2 सूर्य ग्रहण और 2 चन्द्र ग्रहण, ये है डेट-टाइम, भारत में दिखेंगे या नहीं? सूतक काल मान्य होगा या नहीं? जानें सबकुछ यहां

grahan 2024

Surya/chandra Grahan 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की तरह ग्रहण का बड़ा महत्व होता है , जब भी कोई ग्रहण लगता है तो उस घटना को खगोलीय घटनाओं में एक माना जाता है। 2023 की तरह 2024 में भी 4 ग्रहण लगने वाले है। इसमें मार्च में साल का पहला चन्द्र ग्रहण और अप्रैल में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। हालांकि साल में लगने वाले चारों ग्रहण भारत में नही दिखाई देंगे, ऐसे में सूतककाल भी मान्य नहीं होगा।

कब कब लगेगा चन्द्र ग्रहण/सूर्य ग्रहण

  • पंचांग के अनुसार, 2024 में साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल सोमवार के दिन मीन राशि में लगेगा। भारतीय समय के मुताबिक यह 9:12 पीएम से शुरू होकर 9 अप्रैल 2:22 एएम तक चलेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतककाल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन यह दक्षिण प्रशांत महासागर, नॉर्थ अमेरिका, मेक्सिको , यूनाइटेड स्टेट्स और कनाडा में दिखाई देखा। इसका कुछ भाग कोस्टा रिका, अरूबा, डोमिनिका और जमाइका में देखा जा सकेगा।
  • ज्योतिष के मुताबिक, नए साल का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा, जो 25 मार्च 2024 को लगेगा। यह ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, ऐसे में इसका भी सूतक काल मान्य नहीं होगा।यह भारत को छोड़कर यूरोप, अतिरिक्त प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका. उत्तर-पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया के बड़े हिस्से, अफ्रीका के कुछ हिस्से उत्तर और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा।यह चंद्र ग्रहण 04 घंटे 36 मिनट का रहेगा। चंद्र ग्रहण का समय प्रातः काल 10 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक है।
  • ज्योतिष के अनुसार, 2 और 3 अक्टूबर की मध्यरात्रि में भी लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नही दिखाई देगा।ये वलयाकार सूर्य ग्रहण 7 मिनट और 21 सेकंड तक रहेगा और अपने चरम पर सूर्य का 93 प्रतिशत हिस्सा ढका रहेगा, जिसके कारण यह पृथ्वी से एक चमकदार कंगन की तरह दिखाई देगा।
  • साल 2024 का द्वितीय चंद्रग्रहण 18 सितंबर, 2024 को प्रातः काल 06:12 मिनट से लेकर 10:17 मिनट तक दिखाई देगा।इसकी कुल अवधि 04 घंटे 04 मिनट तक रहेगी, लेकिन भारत में नहीं दिखाई देने से सूतक काल मान्य नहीं होगा। चन्द्र ग्रहण के लिए 7 सितंबर 2025 का और आंशिक सूर्यग्रहण के लिए 2 अगस्‍त 2027 का इंतजार करना होगा।

2024 में भारत में न तो सूर्यग्रहण और न ही  चंद्रग्रहण

  • नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि 2024 में पूर्वी एवं मध्‍य भारत के लिये ग्रहण की खगोलीय घटना पर लगेगा ग्रहण । इसका मतलब हुआ कि इस कैलेंडर वर्ष में भारत के इस भूभाग पर न तो सूर्यग्रहण और न ही चंद्रग्रहण दिखेगा । वैसे तो विश्‍व में दो सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना होगी, लकिन इनमें से तीन ग्रहण सम्‍पर्ण भारत में नहीं दिखेंगे । केवल 18 सितंबर को सुबह सबेरे पश्चिमी भारत के कुछ नगरों में कुछ मिनिट के लिये उपछाया चंद्रग्रहण होगा । उपछाया ग्रहण को देखकर महसूस नहीं किया जा सकता है तथा इसकी धार्मिक मान्‍यता भी नहीं बताई गई है । इस तरह से 2024 भारत के लिये होगा ग्रहण विहीन साल ।

एक साल में हो सकते है 2 से 7 ग्रहण

सारिका घारू ने बताया कि सूर्य की परिक्रमा करती पृथ्‍वी और पृथ्‍वी की परिक्रमा करते चंद्रमा के एक कतार में आ जाने से दिखने वाली खगोलीय घटना का कोण इस प्रकार होगा कि भारतीय भू भाग पर से इसे देखा नहीं जा सकेगा । सूर्यग्रहण की घटना तब हो रही होगी जबकिभारत में रात होगी तो वहीं चंद्रग्रहण की घटना के समय भारत में दिन निकल चुका होगा । एक साल में चार से लेकर सात तक ग्रहण हो सकते हैं जिनमें एक साल में दो से लेकर पांच तक सूर्यग्रहण हो सकते हैं । चंद्रग्रहण भी एक साल मे दो से लेकर 5 तक हो सकते हैं । आमतौर पर एक साल में दो सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण होते हैं । लेकिन पृथ्‍वी के किसी एक भूभाग या देश से कितने ग्रहण दिखेंगे यह हर बार बदलता रहता है ।

कब लगता है सूर्य ग्रहण चन्द्र ग्रहण?

  • हिंदू धर्म में ग्रहण का बड़ा महत्व है। खगोलीय और धार्मिक दोनों दृष्टियों से सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो सूरज की रोशनी धरती तक पहुंच नहीं पाती है। इसे ही सूर्य ग्रहण का नाम दिया गया है।
  • ज्योतिष के मुताबिक, चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच आ जाती है। इस दौरान चांद धरती की छाया से पूरी तरह से छुप जाता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक दूसरे के बिल्कुल सीध में होते हैं। इस दौरान जब हम धरती से चांद देखते हैं तो वह हमें काला नजर आता है और इसे चंद्रग्रहण कहा जाता है।

साल 2024 में सूर्य ग्रहण/चंद्र ग्रहण कब-कब लगेंगे?

  • पहला चंद्र ग्रहण – 25 मार्च 2024
  • दूसरा चंद्र ग्रहण- 18 सितंबर 2024
  • पहला सूर्य ग्रहण- 8 अप्रैल 2024
  • दूसरा सूर्य ग्रहण- 2 अक्टूबर 2024

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews