सृजनात्मकता का संकेत है Tarot Card “द एम्प्रेस”, जानें किस ग्रह से है इसका संबंध

Tarot Card

Tarot Card: टैरो कार्ड ज्योतिष की एक ऐसी विद्या है। जहां ताश के कुछ पत्तों की सहायता से व्यक्ति के जीवन में आगे होने वाली घटनाओं का आसानी से पता किया जा सकता है। इसमें व्यक्ति के सामने कुछ कार्ड रखे जाते हैं और जब वह इनमें से कोई कार्ड चुनता है। उसमें दिए गए संकेत भविष्य का संदेश देते हैं।

टैरो कार्ड बिल्कुल राशियों की तरह काम करता है। टैरो कार्ड को देखकर यह आसानी से पता किया जा सकता है कि किस राशि के व्यक्ति पर किस तरह का प्रभाव पड़ने वाला है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि टैरो कार्ड द द एम्प्रेस का व्यक्ति के जीवन पर क्या असर होता है।

द एम्प्रेस (महारानी)

यह कार्ड प्रेम, भरोसे और समृद्धि का प्रतीक होता है। अगर किसी व्यक्ति को यह कार्ड आता है तो समझिए कि कुछ नया होने का संकेत आपको मिल रहा है। यह कार्ड स्त्री से जुड़ा हुआ है जो करुणा और सौंदर्य को दर्शाने का काम करता है। स्त्री प्रकृति से जुड़ी हुई होती है। ऐसे में अगर वह अपने आसपास के ऊर्जा को अवशोषित करती है तो उसका व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है। अगर किसी व्यक्ति को यह कार्ड आता है तो यह उसके प्रभावशाली होने का संकेत है। यह कला और सौंदर्य पर ध्यान केंद्रित करवाता है और व्यक्ति को सुख सुविधाओं से भरपूर जीवन मिलता है। इस कार्ड का संबंध शुक्र ग्रह से है और इसका सबसे ज्यादा असर इन्हीं लोगों पर होता है।

क्या कहता है उल्टा कार्ड

अगर महारानी टैरो कार्ड उल्टा आया है तो यह हर चीज के विपरीत परिणाम दे सकता है। यह कार्ड बताता है कि आपने लोगों को बहुत अधिक दे दिया है लेकिन अब समय खुद के विकास पर ध्यान देने का है। अब वह समय आ चुका है जब देना यानि कि लोगों का भला करना आपसे बहुत कुछ चिंता जा रहा है और आपके लिए कुछ नहीं बच रहा है। एक तरह से यह कार्ड व्यक्ति को खुद पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करता है। यह व्यक्ति को अपनी उर्जा एकत्रित करने और शांतिपूर्ण मानसिक स्थिति में आने का संकेत देता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews