आपकी उंगलियों की बनावट बताती है आपका भविष्य, ऐसे जानें आप भाग्यशाली है या नहीं

आपकी उंगलियों की बनावट बताती है आपका भविष्य, ऐसे जानें आप भाग्यशाली है या नहीं

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हाथों की रेखा से कई चीजों का पता चल सकता है। हस्तरेखा विज्ञान से किसी इंसान के जीवन के भविष्य और व्यवहार का पता लगाना आसान होता है। ठीक वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र आपके उंगलियों की बनावट (shape of your fingers) आपके भविष्य की जानकारी देता है। आप उंगलियों की बनावट को देखकर किसी इंसान के व्यक्तित्व और व्यवहार का पता लगा सकते हैं। आइए जानें कैसे बताती हैं उँगलियाँ आपका आने वाला कल।

अनामिका उंगली

यह उंगली कानी उंगली के बगल में होती है और इसे रिंग फिंगर भी कहा जाता है। इस उँगली की बनावट के किसी ब्यक्ति का स्वास्थ, जिंदगी, यश और भावनाओं का पता लगाया जा सकता है। यदि यह उंगली तर्जनी उंगली से लंबी होती है तो इसका मतलब यह होता है ऐसे लोग जीवन में बहुत यश और शौर्य कमाते हैं। यदि यह उंगली अधिक लंबी होती है तो व्यक्ति गुस्सैल होता है।

कनिष्ठा उंगली

यह हाथ की सबसे छोटी उंगली होती है। यह उंगली बुद्धि और आर्थिक स्थित को समर्पित होता है। जिस व्यक्ति की कनिष्ठा उंगली लंबी होती है वो बहुत बुद्धिमान होता है। यदि उंगली छोटी होती है तो इसका मतलब यह होता है की व्यक्ति के जीवन में कठिनाई होंगी और अक्सर ऐसे लोग जीवन में फैसले लेने में गलत साबित होते हैं।

यह भी पढ़े… Iron-Deficiency : आपका हीमोग्लोबिन भी है कम तो इन 3 फूड्स का जरूर करें सेवन, जीवन में कभी नहीं होगी कमी

मध्यमा उंगली

यह उंगली हाथ के सबसे बीच में होती है। यह करियर, शिक्षा, रोजगार और तरक्की को दर्शाता है। यह उंगली जितनी लंबी होती है व्यक्ति के जीवन में उतनी तरक्की होती है। लेकिन जिन लोगों की मध्यमा उंगली टेढ़ी या फिर अनामिका से छोटी होती है उनके करियर और तरक्की में बहुत रुकावट आती है।

तर्जनी उंगली

तर्जनी उंगली सबसे ज्यादा पावरफुल मानी जाती है। इस उंगली से कई धारणाएं जुड़ी हैं। यह माना जाता है की इस उंगली से दांत साफ करने से दांतों और मसूड़ों की समस्या का समाधान होता है। यह उंगली व्यक्ति के अध्यमिकता की ओर इशारा करती है। यदि यह उंगली सीधी और लंबी होती है तो जीवन में उन्नति होती है। लेकिन यदि यह उंगली अनामिका से छोटी हो तो इसका मतलब है व्यक्ति फरेबी और चलाक होता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। हम इन बातों का दावा नहीं करते है। कृपया विद्वानों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews