Hindi News

दांपत्य जीवन में मधुरता लाएंगे लाल किताब के ये 3 उपाय, मजबूत होगा पार्टनर संग रिश्ता

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि चाहता है। वो यह सोचता है कि पार्टनर के साथ उसका रिश्ता मजबूत और व्यवस्थित बना रहे। लाल किताब के कुछ उपाय आपकी इस इच्छा को पूरा कर सकते हैं।
दांपत्य जीवन में मधुरता लाएंगे लाल किताब के ये 3 उपाय, मजबूत होगा पार्टनर संग रिश्ता

Lal Kitab: हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसके जीवन में हमेशा सुख समृद्धि का वास बना रहे। अपने और अपने परिवार की हर जरूरत को पूरा करने के लिए व्यक्ति काफी मेहनत भी करता है। हालांकि, कई बार ग्रह नक्षत्र कुछ ऐसी स्थिति उत्पन्न कर देते हैं जिससे आपसी संबंधों में दिक्कत आने लगती है और परिवार में क्लेश बना रहता है। जब घर में लड़ाई झगड़े का वातावरण रहता है तो व्यक्ति अपने काम पर भी फोकस नहीं कर पाता और धीरे-धीरे चीज खराब होने लगती है।

हर पति पत्नी यह चाहते हैं कि उनके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहे। पति-पत्नी की यह चाहत होती है कि उनका पार्टनर उन्हें प्यार और सपोर्ट दोनों करें। लेकिन कई बार हमारी कुछ आदतों या फिर ग्रह नक्षत्र की स्थिति के कारण लड़ाई झगड़ा और क्लेश बना रहता है। लेकिन ज्योतिष एक ऐसी विद्या है, जिसमें व्यक्ति की हर परेशानी का समाधान दिया गया है।

लाल किताब एक बहुत ही पौराणिक ग्रंथ है, जिसे हिंदू धर्म में काफी महत्व दिया गया है। इस किताब में व्यक्ति के जीवन से जुड़ी परेशानियों का समाधान दिया गया है। कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जो दांपत्य जीवन में समरसता लाने का काम करते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताते हैं।

लौंग का उपाय

अगर आप यह चाहते हैं कि पति-पत्नी के साथ आपका रिश्ता मधुर बना रहे और लड़ाई झगड़ा ना हो। इसके लिए आपके साथ लौंग लेना है और 21 बार इस पर पति-पत्नी का नाम लेकर फूंक मारना है। शनिवार के अर्ध रात्रि को आपको यह करना है और रविवार को इसे जला देना है। लगातार सात बार किया गया यह प्रयोग दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आएगा।

गूगल की धूनी

अगर पार्टनर के साथ आपका लड़ाई झगड़ा होता है और विवाद अब शब्दों तक पहुंच जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आपको रविवार को शाम के समय घर और शनकक्ष में गूगल की धूनी देनी चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के मन में एक दूसरे के प्रति सकारात्मक विचार आते हैं और लड़ाई झगड़ा खत्म हो जाता है।

चोटी के बाल

अगर आपका पार्टनर किसी अन्य व्यक्ति के प्रेम में पड़ गया है और आपसे दूर रहने लगा है तो आपको गुरुवार और शुक्रवार को अपने पार्टनर के कुछ बाल लेकर ऐसे स्थान पर रखना है, जहां किसी की नजर ना पड़े। ऐसा करने से पार्टनर की बुद्धि सुधारने लगेगी और आपका रिश्ता फिर से मजबूत हो जाएगा। कुछ दिन बाद आपको इन बालों को बाहर फेंक देना है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews