Hindi News

ये 4 राशियां सबसे ज्यादा होती हैं इमोशनल, छोटी-छोटी बातों पर बहा देते हैं आंसू

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
ये 4 राशियां सबसे ज्यादा होती हैं इमोशनल, छोटी-छोटी बातों पर बहा देते हैं आंसू

राशिफल (Rashifal) का किसी के भी जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार जीवन में राशिफल का महत्वपूर्ण योगदान होता है। यह एक ऐसा हिस्सा है, जहां से लोग कुंडली में स्थित शुभ और अशुभ प्रभाव का पता लगते हैं। राशिफल के अनुसार व्यक्ति का व्यक्तित्व तय होता है। उनका स्वभाव भी इसी आधार पर निर्धारित होता है। यह सब कुछ उनकी कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करती है। इनमें कुछ राशि के जातक इतने लकी होते हैं कि उन्हें हर चीज आसानी से मिल जाती है, तो कुछ ऐसे भी जिन्हें कुछ भी नहीं मिलता और उन्हें बहुत ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

आज के आर्टिकल में हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे, जो बहुत ही ज्यादा इमोशनल होते हैं। ये किसी की भी बात को दिल से लगा लेते हैं। इसके चलते ऐसे लोग बहुत ही अधिक परेशान भी रहते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक बहुत ही ज्यादा इमोशनल हो जाते हैं। उनकी इसी आदत के कारण कई लोगों से दूरियां भी बना लेते हैं। इन्हें टीवी और मोबाइल देखने की बहुत अधिक लत होती है, जिसमें दुख की घटनाएं दिखाने पर यह लोग रो देते हैं। किसी के भी दुख को यह लोग सह नहीं पाते हैं।

कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, कन्या राशि के जातक भी इमोशनल किस्म के होते हैं। लोग इनसे कई बार बात करने में भी डरते हैं, क्योंकि यह छोटी-छोटी बात पर बुरा मान जाते हैं और रोने लगते हैं। केवल इतना ही नहीं दूसरे के दुख को देखकर यह सह नहीं पाते। इसके अलावा, खुद भी यह बहुत ज्यादा दुखी रहते हैं।

धनु राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनु राशि के जातकों का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। जिनके अंदर बिल्कुल भी धैर्य नाम की चीज नहीं होती। यह लोग बहुत ही जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ले लेते हैं। केवल इतना ही नहीं छोटी-छोटी बात पर यह बहुत ही ज्यादा इमोशनल भी हो जाते हैं, जिस कारण आगे चलकर इन्हें बहुत ही ज्यादा कष्ट भी सहना पड़ता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक बहुत ही ज्यादा सेंसिटिव होते हैं। यह हमेशा दूसरों के लिए समर्पित होते हैं। बावजूद इसके लोग इनसे केवल अपना मतलब निकालते हैं। इस राशि के लोग हर छोटी-छोटी बात पर इमोशनल हो जाते हैं और सोच में डूब जाते हैं, जिस कारण यह शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान हो जाते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews