नेगेटिव एनर्जी को दूर कर सकारात्मकता लाएंगे ये 5 Crystals, पॉजिटिविटी को करेंगे अट्रैक्ट

हिंदू धर्म में ज्योतिष को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। आज हम आपको ज्योतिष में बताए गए कुछ ऐसे क्रिस्टल के बारे में बताते हैं जो बहुत चमत्कारी हैं।
crystals

Crystals: हिंदू धर्म में ज्योतिष को काफी ज्यादा महत्व दिया गया है। यह एक ऐसी विद्या है, जिसके जरिए व्यक्ति अपने जीवन और भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। व्यक्ति को जब अपनी किसी समस्या का समाधान चाहिए होता है तब भी वो इसी का सहारा लेता है। ज्योतिष अलग-अलग भागों में विभाजित है, जिसमें गणना करने का तरीका अलग है।

रत्न शास्त्र ऐसी विद्या है, जिसका ज्योतिष में महत्वपूर्ण स्थान है। इसमें नौ रत्नों और 84 उपरत्नों का उल्लेख दिया गया है। यह सभी हमारे कुंडली में मौजूद ग्रहों पर असर डालने का काम करते हैं। दरअसल, ग्रहों की स्थिति अच्छी रहती है तो व्यक्ति का जीवन भी अच्छा चलता है। आज हम आपको कुछ ऐसे क्रिस्टल के बारे में बताते हैं जो जीवन से नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मकता लेकर आते हैं।

चमत्कारी हैं क्रिस्टल (Crystals)

ब्लैक टूमेलाइन

यह एक बहुत ही चमत्कारी रत्न है, जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर देता है। यह बहुत ही शक्तिशाली क्रिस्टल है जिस घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के पास रखा जाना चाहिए।

क्लियर क्वार्ट्ज

यह एक ऐसा क्रिस्टल है जो मास्टर हीलर के नाम से पहचाना जाता है। घर से नकारात्मकता को दूर करने में यह बहुत ही कारगर है। यह सकारात्मक ऊर्जा को अट्रैक्ट करने का काम करता है।

सेलेनाइट

यह एक सफेद पत्थर है, जिसे अपनी चमक के लिए पहचाना जाता है। यह बहुत ही शक्तिशाली है जो घर में नेगेटिव एनर्जी के प्रवेश को रोक देता है।

ओब्सीडियन

यह बहुत ही चमत्कारी क्रिस्टल है जो बिल्कुल कांच की तरह काली चमक लिए हुए होता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और घर में सुरक्षित वातावरण निर्मित करता है।

हेमाटाइट

यह बहुत ही चमत्कारी क्रिस्टल है जिसे सुरक्षा पत्थर के नाम से पहचाना जाता है। यह घर के आसपास सुरक्षित ऊर्जा का संचार करता है। मन की शांति के लिए इसे बहुत फायदेमंद माना गया है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews