घर में बरकत लाएंगे लाल किताब के ये 5 उपाय, इन नियमों का जरूर रखें ध्यान

हर व्यक्ति अपने जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाना चाहता है। वो ये चाहता है किसके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहे। चलिए हम आपको लाल किताब के कुछ उपाय बताते हैं।
Lal Kitab

Lal Kitab: हिंदू धर्म में ज्योतिष और धार्मिक शास्त्रों का काफी ज्यादा महत्व माना गया है। इनमें कई ऐसी बातों का उल्लेख दिया गया है, जो मानव जीवन से गहरे तरीके से जुड़ी हुई है। व्यक्ति ग्रह नक्षत्र की स्थिति के आधार पर किन स्थितियों का सामना करेगा इसका उल्लेख भी ज्योतिष में मिल जाता है।

धार्मिक शास्त्रों में न सिर्फ पौराणिक घटनाओं का जिक्र मिलता है। बल्कि कई ऐसे उपाय भी मिलते हैं, जो जीवन की समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। लाल किताब भी एक ऐसा ही पौराणिक और प्रसिद्ध धार्मिक ग्रंथ है। इसमें कई सारे आसान उपाय बताए गए हैं, जो व्यक्ति के जीवन की सारी परेशानियों को दूर कर देते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय और इन उपायों को करते समय ध्यान रखने लायक बातें बताते हैं।

गुड़ और पानी

अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं और यह चाहते हैं कि आपकी यात्रा शुभ रहे। आपकी यात्रा किसी अच्छे काम के लिए है और उसे सफल बनाना चाहते हैं तो आपको गुड़ खाकर पानी पी लेना चाहिए और फिर निकलना चाहिए। इस उपाय से आपके काम जरुर सफल होंगे।

चांदी की अंगूठी

अगर आप अपने जीवन में सकारात्मक लाना चाहते हैं तो तर्जनी उंगली में शादी की अंगूठी पहने। चांदी व्यक्ति के मन को शीतलता प्रदान करने का काम करती है। जिससे मन शांत रहता है और सकारात्मक विचार आते हैं।

राहगीरों को पानी

अगर आप यह चाहते हैं कि आपके जीवन की समस्याओं का समाधान हो जाए और शुभता आपके जीवन में प्रवेश करें। इसके लिए आपको गर्मी के मौसम में राहगीरों के लिए ठंडा पानी रखवाना चाहिए। जरूरी नहीं आप गर्मी के मौसम में ही ठंडा पानी रखना है आप ऐसे भी पानी की व्यवस्था करवा सकते हैं।

पात्र और लाल चंदन

अगर आप खूब मेहनत करके पैसा कमाते हैं। लेकिन हाथ में पैसा नहीं टिक पाता तो आपको अपने सिरहाने तांबे का एक पात्र रखना चाहिए और उसमें लाल चंदन डालना चाहिए। ऐसा करने से धीरे-धीरे बरकत होने लगेगी और पैसा टिकने लगेगा।

विवाह की बाधा

घर में अगर किसी कन्या के विवाह में दिक्कत आ रही है। तो सोमवार को भगवान शिव को दूध, जल और बेलपत्र चढ़ाते समय ओम सोमेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें। देखते ही देखते विवाह में आ रही समस्या दूर हो जाएगी।

इन नियमों का रखें ध्यान

  • जब आप लाल किताब के ये उपाय आजमाएंगे तब कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहले तो हमेशा सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच में यह उपाय करें।
  • एक व्यक्ति को 1 दिन में एक ही तरह का उपाय करना चाहिए।
  • अगर 43 दिन तक करने वाले उपाय हैं तो उनमें से एक भी दिन उपाय को छोड़ना नहीं चाहिए।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews