करियर और कारोबार में तरक्की दिलाएंगे लाल किताब के ये 5 उपाय, हर जगह होगी जीत

लाल किताब एक बहुत ही प्राचीन ग्रंथ है। इस ग्रंथ में व्यक्ति के जीवन की समस्याओं के समाधान के उपाय बताए गए हैं। चलिए कुछ उपाय जानते हैं।
lal kitab

Lal Kitab: हिंदू हिंदू धर्म में ज्योतिष और शास्त्रों का विशेष महत्व माना गया है। ज्योतिष एक ऐसी विधा है जिसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर समस्या का समाधान दिया गया है। वहीं धार्मिक ग्रंथ ऐसी किताबें हैं जिनके अंदर ज्ञान का भंडार भरा हुआ है। व्यक्ति के जीवन में आने वाली हर परिस्थिति के बारे में धार्मिक ग्रंथो में जानकारी मिलती है।

लाल किताब एक ऐसा धार्मिक ग्रंथ है, जो जीवन में चल रही तमाम तरह की परेशानियों को खत्म करने के उपाय बताता है। लाल किताब में ऐसे कई उपायों का उल्लेख है, जिनका अगर व्यक्ति पालन करें तो उसके जीवन में सुख समृद्धि आती है। चलिए आज हम आपको लाल किताब के कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जो आपको करें और कारोबार में जीत दिलाएंगे।

बड़े बुजुर्गों का सम्मान

लाल किताब में दिए गए उल्लेख के मुताबिक अगर जीवन में सफलता पाना है तो बड़े बुजुर्गों की सेवा करना जरूरी है। आपके घर में जो भी बड़े बुजुर्ग हैं उनके चरणों का रोजाना आशीर्वाद लें। इस उपाय से आपके जीवन की परेशानी देखते ही देखते खत्म हो जाएगी। करियर और कारोबार में सफलता हासिल होगी।

गाय की सेवा

गाय को हम माता के रूप में पूजते हैं। हिंदू धर्म में गाय को देवी स्वरूप माना गया है और कहा जाता है कि उसमें 33 कोटी देवी देवता निवास करते हैं। रोजाना गाय की सेवा करने और उसे रोटी खिलाने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

पशु पक्षियों को खाना

जो व्यक्ति गाय के अलावा कुत्ते, मछली, चींटी, कौवे और पक्षियों को भोजन करवाते हैं। उन्हें आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। ऐसा करने से पितृ दोष भी समाप्त हो जाता है।

श्रीयंत्र

हफ्ते के किसी भी दिन श्रीयंत्र को एक लाल कपड़े में लपेटकर पंचामृत से स्नान करवाएं। इसके बाद उसे घर के मंदिर में स्थापित करें और रोजाना पूजन अर्चन करें। ऐसा करने से जीवन में खुशियों का आगमन होने लगता है।

हनुमान जी की पूजा

अगर आप लंबे समय से मुश्किलों में फंसे हुए हैं और आपको उपाय नहीं मिल पा रहा है। तो मंगलवार और शनिवार को स्नान कर हनुमान जी की पूजा करें। पूजा करने के साथ हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और बरगद के पेड़ के पत्ते पर आटे का दीपक जलाकर रख दें। ऐसा करने से सारी परेशानियों से छुटकारा मिलने लगेगा और करियर में सफलता मिलेगी।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews