चमत्कारी हैं तुलसी की जड़ के ये 6 उपाय, दूर होगी नकारात्मकता, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

Tulsi Root Remedies

Tulsi Root Remedies: तुलसी एक ऐसा पौधा है जिसका धार्मिक और औषधीय दोनों ही महत्व है। हिंदू धर्म में इस पौधे को काफी पवित्र माना गया है और भगवान लक्ष्मी और विष्णु की कृपा पाने के लिए इसकी विशेष तौर पर पूजन अर्चन की जाती है। समय-समय पर पड़ने वाले व्रत त्योहार पर तुलसी पूजन भी किया जाता है। तुलसी का पौधा घर की सारी नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का काम करता है, जिस से घर में रहने वाले लोगों का मन शांत और स्थिर बना रहता है।

तुलसी का पौधा जितना चमत्कारी होता है उतना ही लाभ इसकी जड़ भी देती है। तुलसी के पौधे की जड़ से जुड़े कुछ उपाय किए जाएं तो व्यक्ति का जीवन बदल सकता है। इन उपायों के असर से जीवन में चल रही सारी परेशानियों का नाश होता है और व्यक्ति सुख समृद्धि की ओर बढ़ता है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस तुलसी की जड़ को अपनी तिजोरी में रखना है और देखते ही देखते आपको सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। चलिए आपको बताते हैं कि इस उपाय से आपको क्या-क्या लाभ होंगे।

ग्रह शांति

अगर आप तुलसी की जड़ को अपनी तिजोरी में रखते हैं तो कुंडली में मौजूद ग्रह दोष की शांति होती है। इसके लिए आपको तुलसी पूजन करने के बाद थोड़ी सी जड़ निकालकर इसे एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना होगा।

धन लाभ

अगर आप आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो तुलसी की जड़ धन संबंधी समस्या को समाप्त कर सकती है। धन लाभ के लिए आपको बस इसकी जड़ को चांदी के ताबीज में डालकर तिजोरी में रखना होगा। इस उपाय के असर से धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगेगी।

मिलेगी सफलता

अगर आप अपने जीवन में तरक्की हासिल करना चाहते हैं तो आपको तुलसी की जड़ और गंगाजल का उपाय करना होगा। इसके लिए जड़ को अच्छी तरह से गंगाजल से धोने के बाद विधिवत तरीके से पूजा करें। पूजन करने के पश्चात इसे पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। जब आप यह उपाय करेंगे तो सफलता खुद आपकी और दौड़ी चली आएगी।

कर्ज से मुक्ति

जो लोग कर्ज की समस्या से परेशान चल रहे हैं अगर वह तुलसी की जड़ के उपाय करेंगे तो देखते ही देखते उनकी समस्या समाप्त हो जाएगी। इसके लिए आपको माता लक्ष्मी की तस्वीर के साथ तुलसी की जड़ अपनी तिजोरी में रखनी चाहिए। जब आप यह करेंगे तो आपके आय के स्रोत बढ़ने लगेंगे जो आपको कर्ज से मुक्ति दिलाने में सहायक बनेंगे।

नकारात्मकता होगी दूर

अगर आप नेगेटिव एनर्जी से परेशान है और बार-बार पर आपको नकारात्मक विचार आते हैं तो तुलसी की जड़ का उपाय आपके लिए काफी लाभदायक है। इसके लिए आपको बस तुलसी की जड़ को एक लाल कपड़े में बांधना है और इसे माता लक्ष्मी के चरणों में समर्पित कर देना है। इसके बाद माता से जीवन में सुख समृद्धि और सकारात्मक की कामना करें और इसे अपनी तिजोरी में रख दें। यह उपाय आपके जीवन से नकारात्मकता को बाहर कर देगा और आप सकारात्मक से भर जाएंगे।

मां लक्ष्मी की कृपा

अगर आप अपने जीवन में सुख समृद्धि का वास चाहते हैं और धन लाभ अर्जित करना चाहते हैं तो इसके लिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना बहुत जरूरी है। मां को प्रसन्न करने के लिए माता लक्ष्मी की तस्वीर और तुलसी की जड़ को एक साथ तिजोरी में रख दें। इस उपाय से माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपके जीवन में कभी भी धन संबंधी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और हमेशा बरकत बनी रहेगी।

कैसे करें जड़ का इस्तेमाल

तुलसी की जड़ के सारे उपाय बहुत काम के हैं जो आपके जीवन को खुशियों से भर देने वाले हैं। अब सवाल यह है कि आखिरकार आपको तुलसी की किस तरह की जड़ का इस्तेमाल करना है। बता दें कि अगर तुलसी का पौधा सूख गया है तो आप उसकी जड़ निकाल सकते हैं। वहीं अगर आपके पास हरी भरी तुलसी है तो आपको माता तुलसी और माता लक्ष्मी से माफी मांग कर जड़ का हल्का सा हिस्सा निकालकर इन उपायों को करना होगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews