Astro Tips: पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाते हैं ज्योतिष के ये उपाय, सुधरती है ग्रहों की स्थिति

Astro tips

Astro Tips: ज्योतिष का मुताबिक ग्रहों की स्थिति का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कई बार खराब ग्रह की स्थिति व्यक्ति के जीवन में परेशानी उत्पन्न करती है। जिसका असर उसके रिश्तों पर देखने को मिलता है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं और उसमें कोई परेशानी आ रही है तो इसकी वजह खराब ग्रहों की स्थिति भी हो सकती है। पहले आज हम आपको कुछ ऐसे ज्योतिषी उपाय बताते हैं जो आपके रिश्तों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होंगे।

पिता से रिश्ता

हर व्यक्ति को अपने पिता से बहुत प्रेम होता है लेकिन कई बार खराब ग्रहों की स्थिति की वजह से रिश्ते में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होती है। अगर पिता से रिश्ता मजबूत रखना है तो इसके लिए सूर्य ग्रह का मजबूत होना बहुत जरूरी है। कुंडली में सूर्य की कमजोर स्थिति को मजबूत बनाने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में सूर्यदेव को जल चढ़ाकर पूजन अर्चन करना चाहिए। इसी के साथ आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ भी लाभकारी होता है।

माता से रिश्ता

ज्योतिष के मुताबिक अगर कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है तो व्यक्ति का अपनी माता के साथ अच्छा संबंध होता है। अगर चंद्रमा की स्थिति खराब हो तो माता से संबंध खराब हो सकते हैं और ऐसे में भगवान शिव की उपासना काफी लाभकारी है। अगर आप चंद्रमा की कमजोर स्थिति का सामना कर रहे हैं तो आपको सोमवार का व्रत रखना चाहिए और शिवजी की पूजन करनी चाहिए।

वैवाहिक जीवन

व्यक्ति के वैवाहिक जीवन पर सबसे ज्यादा शुक्र ग्रह का प्रभाव पड़ता है। पति के वैवाहिक जीवन के लिए शुक्र ग्रह और पत्नी के वैवाहिक जीवन के लिए बृहस्पति ग्रह को कारक माना गया है। अगर पति पत्नी अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो उन्हें गुरुवार को सीताराम ने लक्ष्मी नारायण के मंदिर जाकर पूजन अर्चन करनी चाहिए और सफल वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews