Baby Name: बच्चे के जीवन में सूर्य के समान तेज भर देंगे ये नाम, यहां जानें सुंदर अर्थ

Baby Name: माता-पिता के लिए उनके जीवन का सबसे अनमोल तोहफा बच्चे होते हैं। जब घर में नन्हे कदमों की आहट गूंजती है तो हर तरफ खुशियां छा जाती है। अगर आपके घर में भी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है तो चलिए हम आपको उनके लिए कुछ प्यारे नाम बताते हैं।
Baby Name

Baby Name: हर माता-पिता के लिए उनकी संतान सबसे ज्यादा कीमती होती है। सभी अपनी संतान को जीवन में सारी खुशियां देना चाहते हैं। बच्चे के घर में आगमन से लेकर उसके बड़े होने तक पैरेंट्स उनका पूरी तरह से ध्यान रखते हैं। बच्चों की हर जरूरत को भी पहले नंबर पर रखा जाता है।

हर माता पिता चाहते हैं कि बड़ा होकर उनका बच्चा खूब नाम कमाए और अच्छी प्रसिद्धि हासिल करें। हम सभी ने सुना है कि नाम का व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर होता है। ऐसे में जब भी नामकरण की बारी आती है तो बच्चे के लिए ऐसे नाम चुने जाते हैं, जो उनके जीवन पर सकारात्मक असर डालने का काम करे।

अगर आप ये चाहते हैं कि आपके बच्चे का जीवन सुख समृद्धि से भरा रहे। वो अच्छे व्यक्तित्व का स्वामी बने और सभी उसकी आकर्षक पर्सनैलिटी से प्रभावित हो जाएं तो आप अपने बच्चे का सूर्य के नामों पर नाम रख सकते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ प्यारे नाम और उनके अर्थ बताते हैं।

ईशान

ये बहुत प्यारा नाम है जो आप अपने बच्चे को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ सूर्य, विष्णु, शिव और अग्नि होता है। ये नाम आपके बच्चे के जीवन को समृद्ध बनाने का काम करेगा।

आदित

ये काफी यूनिक नाम होगा, जो आप अपने बच्चे को देंगे। इस नाम का अर्थ शुरुआत होता है। किसी भी चीज को नई दिशा देना भी यही कहलाता है। आप अपने बच्चे को ये नाम देकर उसके जीवन को नई दिशा दे सकते हैं।

आदर्श

यह एक अच्छा नाम है जो आप बेटे को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ सही अवस्था में और सही तरीके से बढ़ना होता है। आइडियल यानी जिसे देखकर हमें अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है, उसे भी आदर्श कहा जाता है।

मिहिर

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो असल में संस्कृत का शब्द है। इस नाम का अर्थ सूर्य होता है। यह नाम आपके बच्चे के जीवन को सूर्य के समान प्रकाशवान बना देगा।

इवान

यह बिल्कुल हटकर नाम होगा जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ शानदार और शालीन होता है। शासक भी इसका एक सुंदर अर्थ है।

दिवाकर

शास्त्रों में यह नाम काफी अच्छा माना गया है। इसका सीधा-सीधा संबंध सूर्य से है क्योंकि सूरज को इस नाम से भी बुलाया जाता है। उत्पत्ति और अधिक भी इसके दो सुंदर अर्थ है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews